बिहार के राज्यपाल ने भी किए महाकाल के दर्शन

Mahakal Temple:विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शामिल हुए। दोनों ने नंदी हाल से भगवान महाकाल की भस्म आरती में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
Mahakal Temple: मनीष सिसोदिया बोले- महाकाल केंद्र सरकार को सद्बुद्धि दे

दर्शन के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर पानी फेकने की घटना को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। सिसोदिया ने कहा कि महाकाल से प्रार्थना की है कि बीजेपी और केंद्र सरकार को सबको सद्बुद्धि दे। बाबा ने व्यवस्था बनाई है की लोग चुनाव लड़ें, और जिसको जनता पसंद करे वो जीते। लेकिन यह कहीं नहीं कहा कि जो नहीं जीत पा रहा है, तो दूसरे की हत्या कराने की कोशिश करें। दूसरे पर हमला कराए उनके ऊपर तेजाब फेंकना या आग लगाने की कोशिश करें।
Mahakal Temple: केजरीवाल दिल्ली के लोकप्रीय नेता-सिसोदिया
कल भारतीय जनता पार्टी ने जो किया है उससे घृणित काम मैंने कभी नहीं देखा। अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली के लोकप्रिय नेता हैं। बहुत हिम्मत से केंद्र से लड़ते हुए दिल्ली के सारे काम करवाएं। इस तरह से सरकार उन्हें रास्ते से हटाने की कोशिश कर रही है कि तो ठीक नहीं है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों के लिए लड़ते रहे हैं। और हम लोग दिल्ली के लोगों के लिए आगे भी लड़ते रहेंगे।
