मां बगुलामुखी देवी की पूजा-अर्चना लिया आशीर्वाद

MP NEWS: बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार दोपहर दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने पीतांबरा पीठ पहुंच कर मां बगुलामुखी देवी की विशेष पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. इसके साथ ही मंदिर परिसर में विराजित वन खंडेश्वर महादेव का जल अभिषेक किया।
MP NEWS: मां पीतांबरा के दरबार में लालू और तेजस्वी

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार दोपहर विशेष विमान से दतिया एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां से वह सड़क मार्ग से होते हुए पीतांबरा पीठ पहुंचे। दर्शन के पश्चात वह सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। यहां वह यादव सामज व अन्य राजनेताओं से मुलाकात के बाद वापस एयरपोर्ट पहुंचेंगे और विशेष विमान से पटना के लिए रवाना होंगे।
MP NEWS: यादव समान ने अगुवानी
पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की अगवानी यादव समाज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की थी। वे तेजस्वी के साथ सीधे माता के दर्शन के लिए पहुंचे। यहा गर्भ गृह के बहार करीब 10 मिनट रुक कर पीठ के पुजारियों ने विशेष पूजा अर्चना करवाई। पूर्व सीएम लालू यादव का स्वस्थ ठीक न होने से उन्हें व्हीलचेयर से मंदिर ले जाया गया और वहां अन्य देवी देवताओं के दर्शन कराए गए। इस दौरान वह पीठ प्रांगण में 40 मिनट तक रूके
MP NEWS: तेजस्वी ने 2025 में किया जीत का दावा
इस अवसर पर तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह झारखंड में जीते हैं। महाराष्ट्र में क्यों हार गए, इसकी समीक्षा की जा रही है। बिहार में साल 2025 में होने वाले चुनाव में जीत का दावा किया। तेजस्वी ने कहा कि आज पिता के साथ माता के दरबार में पहुंचे हैं। माता का आशीर्वाद प्राप्त किया है। मां शक्ति दे कि हम आगे और लोगो की सेवा कर सकें।
