
Mp crime news: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कन्हैया राम रघुवंशी ने आत्महत्या कर ली है। इस घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है।
नेता ने खुद को मारी गोली

Mp crime news: आपको बतादें कि 70 वर्षीय कन्हैया राम रघुवंशी ने आज सुबह करीब 10:30 बजे अपने घर पर 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार ली। घटना के समय उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्यों ने दरवाजा तोड़ा जहां उन्होंने उन्हें मृत पाया।
जांच में जुटी पुलिस

Mp crime news: पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है। कन्हैया राम अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं।
Mp crime news: इस घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है। परिजन और पार्टी से जुड़े लोग इस अप्रत्याशित घटना से स्तब्ध हैं।
