Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • गुड़ी-पड़वा पर उज्जैन में 1000 ड्रोन शो
  • मध्य प्रदेश

गुड़ी-पड़वा पर उज्जैन में 1000 ड्रोन शो

Narendra Singh March 29, 2025
ड्रोन शो
ड्रोन शो

Ujjain on Gudi Padwa : भगवान महाकाल और श्रीकृष्ण की बनेगी आकृति

Ujjain on Gudi Padwa : उज्जैन में 30 मार्च को गुड़ी पड़वा के अवसर पर शिप्रा नदी के रामघाट पर 1000 ड्रोन के जरिए भगवान महाकाल, भगवान श्रीकृष्ण और सम्राट विक्रमादित्य की भव्य आकृतियां बनाई जाएंगी। मध्यप्रदेश में यह पहला अवसर होगा जब इतनी बड़ी संख्या में ड्रोन का फॉर्मेशन लोगों को देखने को मिलेगा। इस दौरान आकाश में ही आगामी सिंहस्थ 2028 के लिए तैयार किए गए एंथम सॉन्ग को भी रिलीज किया जाएगा।

आसमान में 1,000 ड्रोन उड़ाए जाएंगे

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आयोजित विक्रमोत्सव के तहत गुड़ी पड़वा के अवसर पर वर्ष प्रतिपदा के दिन उज्जयिनी गौरव दिवस और सृष्टि आरंभ दिवस मनाया जाएगा। इस विशेष मौके पर महाकाल नगरी के आकाश में एक साथ 1,000 ड्रोन उड़ाए जाएंगे।रात में होने वाला 15 मिनट का भव्य ड्रोन शो अद्भुत नज़ारा पेश करेगा, जिसमें भगवान शिव की आकृति और उनसे जुड़े प्रतीक चिह्न रंग-बिरंगे स्वरूप में नजर आएंगे। शो के दौरान ड्रोन महाकाल, सम्राट विक्रमादित्य का पोर्ट्रेट, माता शिप्रा, ब्रह्मांड, कृष्ण-सुदामा, सिंहस्थ 2028 का लोगो, नववर्ष की बधाई, वैदिक घड़ी और महाकाल की आरती के मनमोहक दृश्य बनाएंगे। पूरे शो के दौरान फीमेल वॉइस ओवर में माता शिप्रा की कथा सुनाई जाएगी।

28 आईआईटीयन्स देगे प्रस्तुति

इवेंट डायरेक्टर अधिराज ललित ने बताया कि इस ड्रोन शो का आयोजन बोटलेब और एकमे मीडिया कंपनी, दिल्ली द्वारा किया जाएगा। इस कंपनी की स्थापना 28 आईआईटी के छात्रों ने एक स्टार्टअप के रूप में की थी, जो अब पेशेवर रूप से ड्रोन शो आयोजित कर रहे हैं।

यह टीम अब तक खेलो इंडिया, G-20, हाल ही में हुए IIFA अवार्ड्स और प्रयागराज कुंभ जैसे प्रतिष्ठित आयोजनों में ड्रोन फॉर्मेशन की शानदार प्रस्तुतियां दे चुकी है। टीम पहले ही उज्जैन पहुंच चुकी है और बीते दो दिनों से आसमान में विभिन्न ड्रोन फॉर्मेशन का ट्रायल कर रही है, ताकि मुख्य आयोजन में अद्भुत नज़ारा पेश किया जा सके।

सिंहस्थ कुंभ 2028 के लिए बना एंथम सॉन्ग

विक्रमादित्य शोध संस्थान के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि सिंहस्थ कुंभ 2028 की तैयारियां उज्जैन में शुरू हो गई हैं। इस महाकुंभ के लिए एक विशेष एंथम सॉन्ग तैयार किया गया है, जिसे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने अपनी आवाज़ दी है, जबकि इसका संगीत आलोक श्रीवास्तव ने तैयार किया है। ढाई मिनट के इस एंथम सॉन्ग को भव्य तरीके से ड्रोन शो के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा।

हरसिद्ध मंदिर के ऊपर उड़ेंगे 1000 ड्रोन (Ujjain on Gudi Padwa)

प्रोडक्शन हेड कृष्णा बनर्जी ने बताया कि 1000 ड्रोन को एक साथ बालाजी गार्डन से उड़ाया जाएगा। ये ड्रोन हरसिद्ध मंदिर के ऊपर अलग-अलग आकृतियां बनाएंगे, जिन्हें रामघाट से लेकर दत्त अखाड़ा घाट और बड़नगर ब्रिज तक से देखा जा सकेगा।

Click This:- सटीक, सच्ची और सिर्फ खबर के लिए डाउनलोड करे app 

Read More:- Chaitra Navratri 2025: कलश स्थापना में इन गलतियो से बचें, वरना मां दुर्गा हो जाएंगी नाराज!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Mohan Breaking News : सीएम ने भरी मीटिंग में 4 अफसरों को किया सस्पेंड
Next: मंडला हॉस्टल में 48 बच्चों के धर्मांतरण की कोशिश

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.