राजस्थान में पारा 3 डिग्री लुढ़केगा
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। देश के 10 राज्यों में आज कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में सोमवार सुबह बारिश हुई। कोहरे के कारण दस रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं।
कानपुर रेलवे स्टेशन पर 93 ट्रेनें 11 घंटे लेट
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विजिबिलिटी जीरो हो गई है। पिछले 24 घंटे में राज्य में ठंड से 15 लोगों की मौत हुई है। कोहरे के कारण 20 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। कानपुर रेलवे स्टेशन पर 93 ट्रेनें 11 घंटे की देरी से पहुंचीं।
मध्य प्रदेश में 7 जनवरी से फिर शीतलहर
मध्य प्रदेश में 7 जनवरी से फिर शीतलहर शुरू हो जाएगी। 10 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश होने का अनुमान है। राजस्थान में सोमवार से तापमान में भारी गिरावट आ सकती है। दिन और रात के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। शीतलहर का असर भी देखने को मिलेगा।
अगले 2 दिनों के लिए मौसम की स्थिति

7 जनवरी को 3 राज्यों में बर्फबारी, राजस्थान में बारिश
- मध्य प्रदेश में तापमान में गिरावट आएगी। राजस्थान में बारिश की संभावना है।
- दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा में कोहरा रहेगा।
- हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी होगी
8 जनवरी को उत्तर भारत में कोहरे के हालात, दक्षिण में बारिश की संभावना
- तमिलनाडु-पुडुचेरी में बारिश की संभावना है।
- उत्तर भारतीय राज्यों में कोहरा रहेगा।
- हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी होगी।
