432 ट्रेनें रद्द, आज 21 राज्यों में बारिश की संभावना है
Floods in Telangana-Andhra : आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ आ गई है। दोनों राज्यों में अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 17 आंध्र प्रदेश और 16 तेलंगाना के थे। सोमवार दोपहर तक 432 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 139 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया।
50 साल में ऐसी बर्बादी नहीं देखी
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्य में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। उन्होंने अपने 50 साल के राजनीतिक करियर में ऐसी बर्बादी देखी। पिछले तीन दिनों की बारिश ने चक्रवाती तूफान हुदहुद और तितली से ज्यादा नुकसान किया है। राज्य में करीब 4.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

एसडीआरएफ की 20 टीमें और एनडीआरएफ की 19 टीमें तैनात की गईं, जो राज्य के विजयवाड़ा, एनटीआर, गुंटूर, कृष्णा, एलुरु, पलानाडु, बापटला और प्रकाशम जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। आज 35 और ड्रोन तैनात किए जाएंगे। नावों, ट्रैक्टर और वैन से लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी। दूरदराज के इलाकों के लिए 6 हेलिकॉप्टरों की मदद ली जाएगी।
मौसम विभाग ने 3 सितंबर को मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
8 जिलों में 100 से अधिक सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एनएच-707 सहित 109 सड़कें बंद रहीं। मौसम विभाग ने 3 सितंबर को चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, कुल्लू और किन्नौर में बारिश, आंधी और बिजली गिरने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बाढ़ की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि इस साल बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 151 लोगों की मौत हो चुकी है।
Floods in Telangana Andhra 33 dead 432 trains canceled
