Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Fitness Tips for Office Workers: बैठे – बैठे हो रहें हैं..मोटे तो अपनाएं ये टिप्स…
  • Lifestyle

Fitness Tips for Office Workers: बैठे – बैठे हो रहें हैं..मोटे तो अपनाएं ये टिप्स…

Hema Gupta April 24, 2025

Fitness Tips for Office Workers: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग ऑफिस जाते है, और ज्यादातर कुर्सी पर बैठकर ही काम करते है, लंबे समय तक बैठे – बैठे काम करने से फिजिकल एक्टिविटी लगभग ना के बराबर होती है। जिसकी वजह से मोटापा, कमर दर्द, तनाव, और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। ऐसे में स्वास्थ रहने और फिट रहने के लिए आज हम अपने आर्टिकल में व्यस्त और ऑफिस वकर्स को फिट रहने के कुछ टिप्स बताएंगे।

Read More: Benefits of Walking on Grass: घास पर नंगे पांव चलने के जबरदस्त फायदे…

अपनाएं ये टिप्स, रहें स्वस्थ…

हर घंटे में उठें और चलें…

ऑफिस में लगातार बैठना शरीर के लिए सबसे हानिकारक होता है। रिसर्च बताती है कि लगातार एक ही जगह पर बैठे रहने से मेटाबोलिज्म स्लो हो जाता है, जिससे वजन बढ़ता है और दिल की बीमारियों का खतरा भी होता है, इसलिए हर 45-60 मिनट बाद 5 मिनट के लिए खड़े हों। फिर थोड़ी दूर पैदल चलें, स्ट्रेचिंग करें।

डेस्क एक्सरसाइज अपनाएं…

अगर आप अपनी कुर्सी से ज्यादा देर तक नहीं उठ सकते, तो कुछ सीटेड एक्सरसाइज भी आपकी मदद कर सकती हैं। इनसे मसल्स एक्टिव रहते हैं, आप नेक रोल्स और शोल्डर श्रग्स कर सकते है, हैंड स्ट्रेच और रिस्ट रोटेशन भी कर सकते हैं। पैरों को सीधा कर कुछ सेकंड ऊपर होल्ड करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा बना रहता है।

सही तरीके से बैठे…

गलत तरीके से बैठने से स्पाइन में प्रेशर आता है जिससे कमर और गर्दन में दर्द हो सकता है।

1. कुर्सी पर बैठते समय पीठ सीधी रखें।
2. मॉनिटर आंखों के लेवल पर होना चाहिए।
3. पैर जमीन पर पूरी तरह टिका होना चाहिए।

खुद को हाइड्रेटेड रखें…

लंबे समय तक काम करते हुए लोग अक्सर पानी पीना भूल जाते हैं। डिहाइड्रेशन से थकान, सिरदर्द और ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत आती है। हर घंटे 1 ग्लास पानी पीने का लक्ष्य रखें।

हेल्दी स्नैकिंग को अपनाएं…

काम के दौरान भूख लगना आम बात है, लेकिन भूख लगने पर चिप्स, बिस्किट या कोल्ड ड्रिंक का सेवन करते है, जो कि नुकसानदायक है। इसलिए इसकी जगह ड्राई फ्रूट्स और नट्स, सेब, केला जैसे फल, ग्रीन टी या नींबू पानी का सेवन करें।

लंच ब्रेक का सही उपयोग करें..

आप लंच ब्रेक में जब जाए तो खाने के बाद 5-10 मिनट वॉक करें। अगर ऑफिस बिल्डिंग में सीढ़ियां हैं तो उनका उपयोग करें। इससे राहत मिलेगी।

मेंटल फिटनेस को न भूलें…

शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक फिटनेस भी जरूरी है। ऑफिस का तनाव धीरे-धीरे मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालता है। मेडिटेशन या प्राणायाम की आदत डालें। ऑफिस के बाद मोबाइल से दूरी बनाएं या ऑफिस टाइम के बाद वहां का टेंशन छोड़ दें।

खुलकर हंसना, म्यूजिक सुनना, डांस करना, चित्रकारी या किताब पढ़ना – जो भी आपको खुशी दे वो करें।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: BANASKANTHA NEWS: गर्मी को देखते हुए अंबाजी मंदिर में किए गए विशेष प्रबंध, शीतल पेयजल के किए इंतजाम
Next: 🌿 हर घर में क्यों जरूरी है तुलसी का पौधा? तुलसी जो बदल सकती हैं आपकी किस्मत!

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
  • बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद
  • आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत
  • Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!
  • सत्य की हमेशा जीत होती है-मुख्यमंत्री भगवंत मान
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.