Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • पहले शब्द – थैंक्यू योगी जी.. 19 साल की खुशी को मिली नई जिंदगी
  • उत्तर प्रदेश

पहले शब्द – थैंक्यू योगी जी.. 19 साल की खुशी को मिली नई जिंदगी

himani Shrotiya February 4, 2026
Khushi Gupta Thank You Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मदद से एक बच्ची को उसकी आवाज मिल गई। कानपुर की 19 साल की खुशी गुप्ता जन्म से न सुन सकती थी और न बोल सकती थी, आज उसकी दुनिया बदल चुकी है. 19 साल के लंबे सन्नाटे के बाद खुशी ने जब पहली बार अपनी जुबान खोली, तो उसके मुंह से पहले शब्द निकले वो थे – थैंक्यू योगी जी।

योगी की मदद से मिली नई जिंदगी

यह कहानी सिर्फ एक इलाज की नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशीलता की मिसाल है। ग्वालटोली की रहने वाली खुशी जन्म से ही मूक-बधिर थी। बहुत कोशिश कि लेकिन वो बोल नहीं पाई। लेकिन उसके मन में एक उम्मीद थी कि CM योगी आदित्यनाथ उसकी मदद जरूर करेंगे। इसी उम्मीद से 20 नवंबर 2025 को खुशी बिना किसी को बताए घर से निकली, और वह कानपुर से लखनऊ तक का 90 किलोमीटर का सफर तय कर मुख्यमंत्री आवास पहुंची। 

योगी की मदद से मिली नई जिंदगी

Khushi Gupta Thank You Yogi: अकेले पहुंची CM आवास

22 नवंबर को जब वह CM आवास के बाहर रोती मिली, तो पुलिस उसे थाने ले गई। वहां खुशी ने इशारों और अपनी स्क्रैच आर्ट के जरिए पुलिस को समझाया कि वह CM योगी से मिलना चाहती है। वहीं दुसरी और खुशी के पिता कल्लू बेटी के गायब होने से परेशान थे, तभी लखनऊ पुलिस ने उन्हें फोन किया, जब वे लखनऊ पहुंचे, तो पता चला कि खुशी की जिद मुख्यमंत्री योगी तक पहुंच चुकी है। 

CM योगी ने की मदद

26 नवंबर 2025 को खुशी अपने परिवार के साथ CM आवास पहुंची, और मुख्यमंत्री से मुलाकात की। CM ने उसकी पढ़ाई, कान की मशीन और परिवार के लिए आवास की व्यवस्था करने के कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद प्रशासन ने खुशी का इलाज शुरू हुआ। 5 दिसंबर को एक छोटा ऑपरेशन हुआ, लेकिन उससे लाभ नहीं मिला। इसके बाद जांच की गई और बताया कि खुशी को ‘कोक्लियर इम्प्लांट’ की जरूरत है, जिसका खर्च 6 से 7 लाख रुपए आएगा। एक गरीब परिवार के लिए यह रकम बहुत बड़ी थी, लेकिन राज्य सरकार ने इसका पूरा जिम्मा उठाया। 

खुशी का हुआ इलाज, CM की बनाई पेंटिंग
खुशी का हुआ इलाज, CM की बनाई पेंटिंग

पहला शब्द – योगी जी थैंक्यू 

Khushi Gupta Thank You Yogi: फाउंडेशन और दिव्यांगजन अधिकारी की मदद से 26 जनवरी 2026 को खुशी का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन सफल रहा और अब खुशी सुनने लगी। वह धीरे-धीरे बोलने की कोशिश कर रही है। खुशी ने CM योगी को थैंक्यू कहा। खुशी  को अभी स्पीच थेरेपी दी जा रही है। 3 महीने में वह काफी हद तक बोलने लगेगी और एक साल के अंदर सामान्य बच्चों की तरह बातचीत भी कर सकेगी। खुशी ने मुख्यमंत्री योगी के साथ की एक पेंटिंग भी बनाई। जिसे वो खुद मुख्यमंत्री योगी को देगी।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Rajinikanth Honored Sanitation Worker: महिला सफाई कर्मचारी की ईमानदारी ने जीता दिल, रजनीकांत ने किया सम्मानित!
Next: Amroha Woman Murdered: युवक ने दिनदहाड़े चाकू गोदकर महिला की बेरहमी से की हत्या!

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.