Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • First Time Flight Travel Tips: पहली बार फ्लाइट ले रहे हैं तो रखें इन बातों का ध्यान, सफर को बनाएं खास…
  • Lifestyle

First Time Flight Travel Tips: पहली बार फ्लाइट ले रहे हैं तो रखें इन बातों का ध्यान, सफर को बनाएं खास…

Hema Gupta May 13, 2025

First Time Flight Travel Tips: अगर आप पहली बार हवाई यात्रा करने जा रहे हैं, तो आपके मन में उत्साह के साथ-साथ थोड़ी घबराहट भी होती है। फ्लाइट में चढ़ना, एयरपोर्ट की प्रक्रिया समझना, सुरक्षा जांच, बोर्डिंग पास लेना ये सभी चीजें पहली बार समस्या आ सकती हैं। लेकिन अगर आप कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें, तो यह अनुभव बेहद आसान और सुहाना बन सकता है। आज हम आपको फ्लाइट यात्रा से जुड़े हर अहम पहलूओं के बारें में बताएंगे। जिससे आप न केवल नर्वसनेस से बचेंगे, बल्कि ए यात्रा का आनंद ले सकेंगे।

Read More: Weight Lifting vs Cardio for fitness: आपके फिटनेस के लिए क्या है बेहतर?

टिकट बुकिंग के समय रखें इन बातों का ध्यान…

फ्लाइट की तैयारी टिकट बुक करने से ही शुरू हो जाती है। आजकल ऑनलाइन बुकिंग बेहद आसान हो चुकी है। MakeMyTrip, Yatra, Cleartrip, Goibibo जैसी वेबसाइटों या ऐप्स के माध्यम से आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार टिकट बुक कर सकते हैं।

1. रवानगी की तारीख और समय अच्छे से जांचें।

2. नॉन-रिफंडेबल और रिफंडेबल टिकट का अंतर समझें।

3. विंडो या आइल सीट की पसंद बुकिंग के समय ही चुनें।

4. फ्लाइट का टर्मिनल और एयरलाइन कोड नोट कर लें।

समय का रखें खास ख्याल..

एयरपोर्ट पर पहुंचने का सही समय बेहद जरूरी होता है। घरेलू फ्लाइट के लिए कम से कम 2 घंटे पहले और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के लिए 3-4 घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना चाहिए।

1. चेक-इन काउंटर समय से पहले बंद हो जाता है।

2. सुरक्षा जांच में समय लग सकता है।

3. बोर्डिंग गेट तक पहुंचने में भी समय लगता है।

सामान की पैकिंग: वजन और सुरक्षा दोनों जरूरी

फ्लाइट यात्रा में सामान ले जाने की सीमा होती है। आमतौर पर घरेलू उड़ानों में 15 किलो चेक-इन बैगेज और 7 किलो हैंड बैगेज की अनुमति होती है।

सुझाव..

1. जरूरत से ज्यादा सामान ना ले जाएं।

2. हैंड बैग में जरूरी दस्तावेज़, पावर बैंक, मोबाइल चार्जर, पानी की खाली बोतल आदि रखें।

3. बैगेज टैग जरूर लगाएं।

4. चेक-इन बैग को लॉक करें और पहचान के लिए रिबन या स्टिकर लगाएं।

एयरपोर्ट पहुंचने पर क्या करें?

एयरपोर्ट पर पहुंचते ही आपको सबसे पहले अपने एयरलाइन के काउंटर पर जाकर चेक-इन करना होगा। चेक-इन काउंटर पर आपको अपना ID प्रूफ और टिकट दिखाना होगा।

1. काउंटर से बोर्डिंग पास लें।

2. चेक-इन बैग को जमा करें।

3. सुरक्षा जांच (Security Check) के लिए कतार में लगें।

4. ट्रे में अपना हैंड बैग, बेल्ट, मोबाइल, लैपटॉप आदि रखें।

5. जांच के बाद बोर्डिंग गेट की ओर बढ़ें।

बोर्डिंग पास और गेट नंबर समझें..

आपको फ्लाइट में बैठने की अनुमति तभी होगी जब आपके पास बोर्डिंग पास होगा। इसमें आपकी सीट नंबर, गेट नंबर, फ्लाइट नंबर, और बोर्डिंग टाइम की जानकारी होती है।

1. बोर्डिंग गेट समय-समय पर बदल भी सकता है, इसलिए स्क्रीन पर नजर रखें।

2. गेट पर समय से पहुंचें ताकि बोर्डिंग मिस न हो।

फ्लाइट के अंदर का अनुभव..

जैसे ही फ्लाइट में प्रवेश करते ही क्रू मेंबर आपका स्वागत करते हैं। अपनी सीट खोजें और ऊपर की लॉकर में हैंड बैग रखें। सीट बेल्ट लगाएं और क्रू द्वारा दिए गए सुरक्षा निर्देशों को ध्यान से सुनें।

1. मोबाइल फोन को फ्लाइट मोड में रखें।

2. क्रू के निर्देशों का पालन करें।

3. फ्लाइट के टेकऑफ और लैंडिंग के समय सीट बेल्ट बांधें।

4. सफर के दौरान जरूरत महसूस हो तो क्रू से सहायता मांगें।

लैंडिंग के बाद की प्रक्रिया…

जब फ्लाइट लैंड करती है, तो सबको धीरे-धीरे बाहर निकलने की अनुमति दी जाती है। जल्दी न करें, अपनी बारी का इंतजार करें।

1. बैगेज बेल्ट से अपना चेक-इन बैग लें।

2. एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय ID प्रूफ दिखाना पड़ सकता है।

3. पब्लिक ट्रांसपोर्ट या टैक्सी सेवा का इस्तेमाल करें।

जरूरी दस्तावेज हमेशा रखें साथ…

फ्लाइट यात्रा में दस्तावेज सबसे अहम होते हैं। इनकी कॉपी डिजिटल और प्रिंटेड दोनों फॉर्म में रखें।

1. वैध पहचान पत्र (आधार, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस)

2. टिकट की कॉपी (SMS या प्रिंटआउट)

3. वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट (यदि आवश्यक हो)

4. होटल बुकिंग डिटेल्स (अगर यात्रा के बाद स्टे है)

कुछ अन्य सुझाव..

1. आरामदायक कपड़े पहनें।

2. अगर पहली बार फ्लाइट में घबराहट महसूस हो, तो गहरी सांस लें।

3. एयरपोर्ट या फ्लाइट में किसी से कुछ समझ न आए तो स्टाफ से मदद लें।

4. मोबाइल में एयरलाइन का ऐप डाउनलोड कर लें जिससे लाइव अपडेट मिलते रहें।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: PM Modi Adampur Air Force Station: जवानों को संबोधित कर बोले PM- ‘भारत माता की जय से दुश्मनों के कलेजे कांपते हैं’ हम घर में घुसकर मारेंगे
Next: Amreli Madrasa Bulldozer Action: हिमखिमडी गांव में मदरसे पर बुलडोजर कार्रवाई, मौलाना के तार पाकिस्तान से जुड़े

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.