लखनऊ में कटे सबसे ज्यादा नाम
लखनऊ में सबसे ज्यादा 12 लाख मतदाताओं के नाम काटे। वहीं दूसरे नंबर पर प्रयागराज है जहां 11.56 लाख नाम काटे गए। इसके बाद कानपुर नगर में 9 लाख, आगरा में 8.36 लाख, गाजियाबाद में 8.18 लाख, बरेली में 7.14 लाख, मेरठ में 6.65 लाख, गोरखपुर में 6.45 लाख, सीतापुर में 6.23 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए। एक तरफ जहां करोड़ों नाम काटे गए वहीं 15 लाख से ज्यादा लोगों ने फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन भी किया है।

UP SIR voter deletion: कितने वोट कटे?
नए ड्राफ्ट लिस्ट के अनुसार
- सहारनपुर – 16.37%
- मुजफ्फरनगर – 16.29%
- मेरठ – 24.65%
- गाजियाबाद – 28.83%
- बुलन्दशहर – 15.14%
- गौतमबुद्ध नगर – 23.98%
- बागपत – 18.15%
- आगरा – 23.25%
- अलीगढ – 18.60%
- मथुरा – 19.19%
- फिरोजाबाद – 18.13%
- मैनपुरी – 16.17%
- कानपुर नगर – 25.50%
View this post on Instagram
SIR का पहला फेज खत्म
UP SIR voter deletion: इसके साथ ही अब 12 राज्यों में SIR का पहला फेज खत्म हो गया है। वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने के लिए 28 अक्टूबर, 2025 से शुरू हुई ये मुहिम 2 महीने 11 दिन चली।
SIR से पहले इन 12 राज्यों में 50.97 करोड़ मतदाता थे। वैरिफिकेशन के बाद 44.38 करोड़ ही रह गए। करीब 6.59 करोड़ मतदाताओं के नाम लिस्ट से हट गए हैं।
मध्य प्रदेश-राजस्थान में लगभग 7.5 प्रतिशत लोगों के नाम कटे। हालांकि ये फाइनल लिस्ट नहीं है, जिन लोगों के नाम कटे हैं, वे आपत्तियां कर सकते हैं। फॉर्म 6 या 7 भरकर नाम जुड़वा सकते हैं।
MP-CG, केरल में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, लाखों नाम कटे
MP SIR Draft Voter List: देश के 4 राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और केरल में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। इस प्रक्रिया में 4 राज्यों से लाखों मतदाताओं के नाम सूची से बाहर हो गए हैं

मध्य प्रदेश में 42.74 लाख नाम हटाए गए। इसमें 19.19 लाख पुरुष, 23.64 लाख महिलाएं हैं। राजधानी भोपाल में पुनरीक्षण के बाद 4.38 लाख नाम कटे हैं। पूरी खबर…
