नारकोटिस्स ब्योर टीम के 2 अधिकारी घायल, एक आरोपी धराया

MP NEWS: मध्यप्रदेश के नीमच की नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर तस्करों ने फायरिंग की और गाड़ी को टक्कर मारी. यह घटना तब हुई जब टीम तस्करों को पकड़ने के लिए गई थी. हालांकि नारकोटिक्स विभाग की टीम ने अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
MP NEWS: तस्करों को पकड़ने गई टीम पर हमला
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के नीमच टीम ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले मंगलवाड़ के नारायणपुरा टोल प्लाजा पर एक टोयोटा इनोवा कार को जब्त किया है. साथ ही अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद किया है.इस दौरान दोनों आरोपियों ने CBN की टीम को चकमा देने का काफी प्रयास किया. एक आरोपी तो गोलीबारी करते हुए भागने में कामयाब हो गया, जबकि दूसरे को CBN की टीम ने धर दबोचा.
MP NEWS: फिल्मी अंदाज में पकड़ा तस्कर
पूरा घटनाक्रम फिल्मी अंदाज में हुआ, जिसे देखकर टोल प्लाजा पर मौजूद लोग कुछ देर के लिए भौचक्के हो गए. घटना का सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार देर रात को सामने आए हैं, जिसमें यह पूरा घटनाक्रम दिखाई दे रहा है. वहीं तस्करों की कार की तलाशी में 17 बोरों में भरा हुआ 345.940 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जब्त किया है. साथ ही वाहन को भी बरामद कर लिया गया है.
MP NEWS: दो अफसर हुए घायल
मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. इस घटनाक्रम में हुई गोलीबारी मे एक अधिकारी घायल हुआ है, जबकि दो अधिकारी तस्करों के वाहन से हुई आमने सामने की टक्कर में घायल हो गए है.
