Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • Firecracker Factory: लखनऊ की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, सात की मौत की आशंका, पांच गंभीर घायल
  • उत्तर प्रदेश

Firecracker Factory: लखनऊ की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, सात की मौत की आशंका, पांच गंभीर घायल

divya mistry August 31, 2025

Firecracker Factory: राजधानी लखनऊ के बेहटा इलाके में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक जबरदस्त विस्फोट हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा गुडंबा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां तेज धमाके की आवाज ने लोगों को दहशत में डाल दिया। धमाका इतना भीषण था कि फैक्ट्री की इमारत फिल्मी अंदाज में पूरी तरह उड़ गई।

Firecracker Factory
Firecracker Factory

Firecracker Factory: राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) को दी गई

स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका सुनकर वे घबरा गए और तुरंत मौके की ओर दौड़े। लोगों ने खुद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस, एंबुलेंस और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) को दी गई।

Firecracker Factory: घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया

कुछ ही देर में पुलिस बल, एंबुलेंस और SDRF की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। अभी तक की जानकारी के अनुसार, इस भीषण हादसे में सात लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Firecracker Factory: क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग भयभीत हैं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के मकानों की खिड़कियां तक हिल गईं और पूरे इलाके में धुआं फैल गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग भयभीत हैं।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि फैक्ट्री वैध थी या अवैध रूप से चलाई जा रही थी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि विस्फोट का कारण क्या था… तकनीकी गलती, लापरवाही या कुछ और।

Firecracker Factory: घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं

यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़े करता है कि रिहायशी इलाकों में पटाखा फैक्ट्रियों का संचालन कितना खतरनाक हो सकता है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन घटना को लेकर उच्च स्तर पर गंभीरता से जांच शुरू हो गई है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ: पटाखा फैक्ट्री में धमाका मालिक-पत्नी समेत 4 की मौत
Next: मोदी-जिनपिंग की 50 मिनट बातचीत: सीमा पर शांति, ड्रैगन-हाथी की दोस्ती!

Related Stories

 Shankaracharya Targets Yogi: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान

Shital Sharma March 2, 2026
CM Yogi Varanasi Visit
  • उत्तर प्रदेश

2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा

himani Shrotiya March 1, 2026
गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम
  • उत्तर प्रदेश

गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ

Rohan Umak March 1, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन,  हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी
  • Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
  • डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.