मुंबई में 14 मंजिला इमारत की 10वीं मंजिल पर लगी भीषण आग
मुंबई के अंधेरी इलाके में बुधवार सुबह एक 14 मंजिला इमारत में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो बुजुर्गों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अंधेरी इलाके के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में रिया पैलेस इमारत की 10वीं मंजिल पर सुबह करीब आठ बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक फ्लैट में रहने वाले दो बुजुर्ग और उनका नौकर गंभीर रूप से झुलस चुके थे। तीनों को गंभीर हालत में कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान चंद्रप्रकाश सोनी, कांता सोनी और पेलुबेटा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी।
मुंबई में 10 दिन पहले लगी आग में तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत
आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर की दुकान में लगी। कुछ ही मिनटों में वह पहली मंजिल पर पहुंच गई। अक्टूबर में मुंबई के चेंबूर इलाके में सिद्धार्थ कॉलोनी में एक तीन मंजिला इमारत में आग लग गई थी। जिससे एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत 7 लोग झुलस गए। घटना रविवार सुबह करीब 5.20 बजे की है। नजरजोनार ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर बनी एक दुकान में आग लगी।
