Fire Bus On Agra Mumbai Highway : 50 यात्री बाल-बाल बचे, 1 झुलसा
Fire Bus On Agra Mumbai Highway : शाजापुर में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग ढाबे पर खड़ी बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग बुझाने के बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे.जिन्होंने बमुश्किल अपनी जान बचाई वही एक यात्री बुरी तरह झुलस गया. मौके पर पहुंची 3 फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया.
यात्रियों से भरी बस में लगी आग
जानकारी के अनुसार बस में आग शाजापुर से 5 किलोमीटर दूर सनकोटा पेट्रोल पंप के सामने स्थित ढाबे पर लगी है। रविवार दोपहर 12 बजे यात्री ढाबे पर चाय-नाश्ते के लिए उतरे थे। थोड़ी देर बाद ही बस से आग की लपटे निकलने लगी।स्थानीय लोगों ने लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। आधे घंटे बाद मौके पर दो फायर ब्रिगेड पहुंचे तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
सूचना मिलते ही शाजापुर यातायात पुलिस, लालघाटी थाना पुलिस और उज्जैन जिले की तराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल में तीन फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।बस में सवार यात्री रवि कुशवाह ने बताया होटल पर बस खड़ी हुई। उसमें से यात्री उतरे। पांच मिनट में ही बस में आग लग गई।
Watch Now:- पाकिस्तान में आई बाढ़, झेलम नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा
Raed More:- सुप्रीम कोर्ट की फटकार: राहुल गांधी को सावरकर पर टिप्पणी के लिए कड़ा जवाब
Click this:- Download Our News App For Latest Update and “Follow” whatsapp channel
