Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Balrampur: राष्ट्रपति एवॉर्ड विजेता SDOP पर रेप चार्ज, दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Balrampur: राष्ट्रपति एवॉर्ड विजेता SDOP पर रेप चार्ज, दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

Narendra Singh September 16, 2025

FIR Balrampur SDOP Yakub Menon: डीएसपी रैंक के अधिकारी पर दुष्कर्म और फोन पर महिला का अश्लील वीडियो बनाकर रखने के मामले में सोमवार को एफआईआर दर्ज किया गया. बलरामपुर डीएसपी कार्यालय में तैनात अधिकारी याकूब मेनन के खिलाफ आईजी सरगुजा के निर्देश पर कार्रवाई की गई है.

SDOP याकूब मेमन पर महिला से रेप

बलरामपुर में पोस्टेड SDOP याकूब मेमन पर महिला से रेप के आरोप मामले में नया मोड़ आ गया है। अफसर ने भी महिला पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। दरअसल महिला ने शिकायत की है कि याकूब मेमन ने रायपुर में पोस्टिंग के दौरान उसका रेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे बार-बार धमकाया।

SDOP याकूब मेमन IG से शिकायत की

दूसरी ओर, SDOP याकूब मेमन IG से शिकायत की है कि महिला ने पहले उनसे आर्थिक मदद मांगी, फिर जानबूझकर नजदीकियां बढ़ाईं और वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। अब तक डेढ़ लाख रुपए दे चुके हैं। साथ ही, मकान अपने नाम करवाने का दबाव भी बनाया। जब उन्होंने मना किया, तो महिला ने झूठा केस दर्ज करवा दिया।

पीड़िता का आरोप-अश्लील वीडियो भेज ब्लैकमेल करता था

पीड़िता ने बताया कि वह रायपुर के टिकरापारा में SDOP याकूब मेनन के मकान में किराए से रहती थी। आरोप है कि याकूब मेमन ने महिला का रेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। पीड़िता याकूब मेमन के बलरामपुर जिले में पदस्थ रहने के दौरान भी आती-जाती थी। पीड़िता ने मामले की शिकायत रायपुर पुलिस से की, लेकिन FIR दर्ज नहीं की गई तो पीड़िता बलरामपुर पहुंची। बलरामपुर पुलिस ने भी महिला की शिकायत पर FIR दर्ज नहीं की तो पीड़िता सरगुजा IG के पास शिकायत लेकर पहुंची।

एसडीओपी बोले- महिला ने फंसाया

याकूब मेमन का कहना है कि महिला रायपुर स्थित उनके किराए के मकान में अपने पति और बच्चों के साथ डेढ़ साल से रह रही है। करीब 9 महीने पहले महिला ने अपने पति की तबीयत खराब होने की बात कहकर फोन पर मदद मांगी, जिसके बाद उन्होंने आर्थिक सहायता की।इसके बाद, महिला ने उन्हें झांसे में लेकर बातचीत शुरू की और भावनात्मक रूप से नजदीक आई। कुछ समय बाद बलरामपुर आकर दो-तीन दिन उनके मकान में भी रुकी और फिर संबंध बनाने की पहल की। याकूब के अनुसार, महिला ने जानबूझकर अंतरंग पलों का वीडियो बनाने के लिए दबाव डाला।

रायपुर पुलिस करेगी आगे की जांच

सरगुजा IG दीपक कुमार झा ने बताया कि रायपुर की रहने वाली पीड़िता ने रेप की शिकायत की थी। सरगुजा के महिला थाने में शून्य पर अपराध दर्ज किया गया है और केस डायरी रायपुर भेज दी गई है। आगे की जांच रायपुर पुलिस करेगी।

ड्यूटी से गायब हैं SDOP याकूब मेमन

याकूब मेनन टीआई से प्रमोट होकर SDOP बनाए गए हैं। वर्तमान में वे बलरामपुर पुलिस अनुविभाग के SDOP हैं। शिकायत सामने आने के बाद पिछले तीन-चार दिनों से वे ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं।

Read:- लाल किला परिसर से ₹1 करोड़ का कलश चोरी: 760 ग्राम सोने पर हीरे-पन्ने जड़े थे

Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Aplastic anemia: एप्लास्टिक एनीमिया से पीड़ित नवविवाहिता को मिली आर्थिक सहायता, सांसद आलोक शर्मा की पहल पर हुआ इलाज संभव
Next: Sidhi: लेडी हेड कॉन्स्टेबल की बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर की हत्या बेटी बोली- मां ने खाना नहीं बनाया, इसलिए मार डाला

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.