FIR Filed Against Mayur Patel: कन्नड़ के जाने – माने एक्टर और बिग बॉस कन्नड़ के पूर्व कंटेस्टेंट मयूर पटेल पर शराब पीकर रैश ड्राइविंग करने का आरोप लगाया गया है।बताया जा रहा है कि, बेंगलुरु में शराब पीकर रैश ड्राइविंग करते हुए चार गाड़ियों को टक्कर मारी है।
FIR Filed Against Mayur Patel: कार ड्राइवर ने दर्ज कराया केस
27 जनवरी मंगलवार को देर राथ शराब पीकर गाड़ी चलाने और कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया गया है। घायल कार ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने एक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Also Read-Jennifer Karan Wahi Getting Married: तलाक के 12 साल बाद एक बार फिर दुल्हन बनेगी जेनिफर?

FIR Filed Against Mayur Patel: क्या है मामला?
रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर मयूर पटेल की गाड़ी ने 4 कारों को टक्कर मारी है। यह घटना ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर कमांडो हॉस्पिटल सिग्नल के पास हुई। घटना बुधवार 28 जनवरी के करीब रात 10 बजे हुई। सिग्नल पर रुके हुए वाहनों को शराब के नशे में धुत्त एक्टर मयूर ने अपनी फॉर्च्यूनर कार से टक्कर मारी, जिसकी वजह से 4 कारों को नुकसान पहुंचा है। जिसके बाद हलसुरु ट्रैफिक पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और मयूर पटेल का ब्रेथ एनेलाइजर टेस्ट किया गया।
Also Read-Ranveer Kantara Controversy: धुरंधर फिल्म के फेम एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज!
कई गाड़ियों का हुआ नुकसान
हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। तेज और लापरवाही तरीके से गाड़ी चलाने की वजह से एक्सीडेंट हुआ। इसमें 2 स्विफ्ट डिजायर और एक दूसरी सरकारी कार इस घटना में डैमेज हो गईं।
बता दें कि, इस घटना के बाद एक्टर की फॉर्च्यूनर सीज कर ली गई है। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मयूर पटेल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
कौन है मयूर पटेल?
कन्नड़ बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट रह चुके है। मयूर पटेल को बिग बॉस शो से ही पॉपुलैरिटी मिली । उन्होंने कई कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है इस घटना के बाद अब तक किसी भी तरह का ऑफिशियल बयान सामने नही आया है।
