Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Ujjain: बाबा महाकाल की शरण में अभिनेता रवि किशन
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

Ujjain: बाबा महाकाल की शरण में अभिनेता रवि किशन

Narendra Singh June 16, 2025

Film Actor Ravi Kishan Takes Refuge In Mahakal : भस्म आरती कर नंदी हॉल में लगाया ध्यान

Film Actor Ravi Kishan Takes Refuge In Mahakal : लोकप्रिय फिल्म अभिनेता और गोरखपुर से सांसद रवि किशन शुक्ल सोमवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। वह उज्जैन में चल रही एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में यहां आए हैं।

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे रवि किशन

रवि किशन सुबह नंदी हॉल में करीब दो घंटे तक बैठे और भस्म आरती का दर्शन किया। इसके बाद उन्होंने चांदी द्वार से पूजन और जलाभिषेक कर बाबा को प्रणाम किया। मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने उनका सम्मान और स्वागत किया।

रवि किशन ने इस मौके पर कहा,

“मैं बाबा महाकाल से देश में हो रही हवाई दुर्घटनाओं से रक्षा की प्रार्थना करता हूं। बाबा सभी को काल से बचाएं। उज्जैन में महाकाल के दर्शन करके आत्मिक शांति मिली। मंदिर प्रबंधन की व्यवस्था अत्यंत अनुशासित और शानदार है।”

मंदिर प्रबंधन की तारीफ

रवि किशन ने श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की व्यवस्था की खुले दिल से तारीफ की। उन्होंने कहा कि

“यहां की धार्मिक व्यवस्था, श्रद्धा और सुरक्षा का समन्वय बेमिसाल है।”

शूटिंग के लिए उज्जैन पहुंचे अभिनेता

रवि किशन ने बताया कि वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए उज्जैन आए हैं। हालांकि फिल्म का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह धार्मिक और पारिवारिक विषय पर आधारित हो सकती है।

रवि किशन हैं बाबा महाकाल के पुराने भक्त

यह पहली बार नहीं है जब रवि किशन बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हों। वह पहले भी कई मौकों पर महाकाल मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। वह बाबा महाकाल को अपना आध्यात्मिक संबल मानते हैं।

महाकाल के भक्तों में शामिल हो चुके हैं ये सितारे

पिछले कुछ वर्षों में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। जिनमें शामिल हैं:अक्षय कुमार, सारा अली खान, गोविंदा, आशुतोष राणा, साउथ स्टार यश, मनोज वाजपेयी, राजपाल यादव, शिल्पा शेट्टी हेमा मालिनी, रेखा, अनुपम खेर, दलजीत दोसांझ, रैमो डिसूजा, हनी सिंह, मनोज मुंतशिर, मधुर भंडारकर, …और कई अन्य चर्चित चेहरे बाबा महाकाल की असीम भक्ति में डूब चुके हैं।

Watch Now :- देश में कोरोना की वापसी!  CORONA | ACTIVE CASE

Read More :- MP-राजस्थान में प्री-मानसून : गुजरात-UP में बिजली गिरने से 10 की मौत!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BHOPAL:एमपी में 16 जून से खुलेंगे स्कूल
Next: Uttarakhand Government: प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी से की बातचीत, केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे पर ली पूरी जानकारी, जांच के दिए निर्देश

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.