विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली थमने का नाम ही नहीं ले रही है 2025 के कुल 12 कारोबारी दिनों मे FIIs ने अब तक रुपये 43258 करोड़ की बिकवाली की है
इससे पहले जनवरी 2022 मे रुपये 41346.35 करोड़ की बिकवाली देखी गई थी यहाँ तक कि 2008 की आर्थिक मंदी के समय भी पूरे जनवरी महीने मे रुपये 29447.41 करोड़ की बिकवाली देखी गई थी l
वहीं दूसरे और राहत कि ख़बर है की DIIs यानि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने खरीदी ज़ारी रखी है l घरेलू संस्थागत
निवेशकों ने करीब रुपये 14830.61 करोड़ की खरीदारी की है l इसी कारण बाजाऱ मे गिरावट देखी जा रही है और
जानकारों क कहना है कि निवेशक 2025 बजट और ट्रम्प की ताजपोशी का इंतेज़ार कर रहे हैं और निवेश पर सतर्क
रुख अपना रहे हैं l हालांकि अमेरिकी बॉन्ड यिल्ड ने निवेशकों को अपने और आकर्षित किया है l
जानकारों का मानना है की आगे बाजाऱ का रुख बजट 2025, RBI की मौद्रीक नीति बैठक,ट्रम्प सरकार की नई
नितियाँ, देसी कंपनीज के तिमाही नतीजे और डॉलर इंडेक्स पर निर्भर रहेगा इसलिए जब तक इस सभी पर स्पष्टता
नहीं आएगी बाजाऱ मे ऐसी ही उत्तार चढ़ाव का माहौल बना रहेगा I
