fifa-suspends-pakistan-football-federation-third-time-reasons

FIFA Suspension Pakistan Football: फीफा ने तीसरी बार पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ को किया निलंबित, जानें क्यों उठाया यह कदम..

By : Hema Gupta
FIFA Suspension Pakistan Football: फीफा ने तीसरी बार पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ को किया निलंबित, जानें क्यों उठाया यह कदम..
FIFA Suspension Pakistan Football: अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (FIFA) ने पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ (PFF) को एक बार फिर निलंबित कर दिया है। फीफा का कहना है कि पाकिस्तान तब तक निलंबित रहेगा जब तक पीएफएफ अपने संविधान में आवश्यक संशोधन नहीं कर लेता। यह 2017 के बाद तीसरी बार है जब पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ को निलंबित किया गया है। Read More: Shreyas Playing Opportunity IND vs ENG 1st ODI: कैसे मिला मैच में खेलने का मौका.?श्रेयस ने किया मजेदार खुलासा..

 FIFA Suspension Pakistan Football: क्यों हुआ निलंबन?

फीफा के अनुसार, पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ का संविधान देश में खेल के लिए एक सुचारू और न्यायपूर्ण शासन की ओर नहीं बढ़ रहा है। यही कारण है कि फीफा ने यह कठोर कदम उठाया है। पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ को तब तक निलंबित रखा जाएगा, जब तक PFF अपने संविधान में जरूरी बदलाव नहीं करता।

कई बार निलंबन कर चुका है पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ

2017 से अब तक यह पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन का तीसरा निलंबन है। जून 2019 से पाकिस्तान फुटबॉल को फीफा द्वारा नियुक्त सामान्यीकरण मिति द्वारा किया जा रहा था। इस समिति को पाकिस्तान में चुनाव कराए जाने थे और फुटबॉल सेट-अप में समानांतर समूहों को खत्म करने का काम सौंपा गया था, लेकिन इस कार्य को सही तरीके से निष्पादित करने में समिति विफल रही है।

समस्याओं का सामना कर रही सामान्यीकरण समिति

हाल ही में, सामान्यीकरण समिति के प्रमुख और सदस्य भी बदले गए, लेकिन पाकिस्तान में खेल से जुड़ी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। सामान्यीकरण समिति का सरकारी पाकिस्तान खेल बोर्ड के साथ विवाद चल रहा है, जिससे संवैधानिक संशोधनों में देरी हो रही है।

हारून मलिक की चेतावनी

पीएफएफ सामान्यीकरण समिति के अध्यक्ष हारून मलिक ने इस सप्ताह की शुरुआत में एक संसदीय पैनल को चेतावनी दी थी कि 15 फरवरी तक उनके कार्यकाल का आखिरी दिन होगा। अगर पाकिस्तान ने संविधान में संशोधन नहीं किया तो उसे निलंबन का खतरा हो सकता है।  

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर