Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • FIFA Club WC 2025 Final: चेल्सी से टकराएगी PSG, रियल मैड्रिड को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंची टीम!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

FIFA Club WC 2025 Final: चेल्सी से टकराएगी PSG, रियल मैड्रिड को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंची टीम!

Hema Gupta July 10, 2025

FIFA Club WC 2025 Final: फ्रांस की दिग्गज फुटबॉल टीम पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने FIFA क्लब वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड को करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली है। PSG ने यह मुकाबला 4-0 से जीतकर फाइनल में चेल्सी से भिड़ंत तय कर ली है।

Read More: IND W Vs ENG W 4th T20I: इंग्लैंड में भारत की बेटियों का कमाल, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर रचा नया इतिहास…

रियल मैड्रिड पर एकतरफा जीत, PSG का जलवा…

सेमीफाइनल मुकाबले में PSG ने पहले ही हाफ से रियल मैड्रिड पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। फाबियान रूइज ने दो शानदार गोल कर टीम को शुरुआत में ही मजबूत बढ़त दिलाई। उस्मान डेम्बेले और गोंसालो रामोस ने भी स्कोरशीट में अपना नाम दर्ज कराया। रियल की टीम मैच में कहीं भी PSG के सामने टिक नहीं सकी।

पहले 9 मिनट में दो गोल, रियल को शुरू में ही झटका…

मैच की छठी मिनट में राउल एसेन्सियो की गलती से PSG को गोल करने का मौका मिला। डेम्बेले का शॉट तो गोलकीपर कर्टोआ ने रोक लिया, लेकिन गेंद लौटकर रूइज के पास आई और उन्होंने पहला गोल दाग दिया।

सिर्फ तीन मिनट बाद एंटोनियो रुडिगर की गलती का फायदा उठाकर डेम्बेले ने एक और गोल कर PSG को 2-0 की बढ़त दिला दी।

रूइज का दबदबा, रामोस ने खत्म की उम्मीदें…

24वें मिनट में अचरफ हकीमी के पास से रूइज ने शानदार गोल दागकर 3-0 की बढ़त बना ली। अंत में, गोंसालो रामोस ने 87वें मिनट में गोल कर PSG की 4-0 की ऐतिहासिक जीत को और पक्का कर दिया।

13 जुलाई को चेल्सी से फाइनल…

क्लब वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 13 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत में यह मुकाबला 14 जुलाई की रात 12:30 बजे प्रसारित होगा। PSG पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है जबकि चेल्सी 2021 की चैंपियन रह चुकी है।

🏆 Club World Cup 2025 Final: PSG vs Chelsea — a clash for the history books! 🌍🔥

🔴🔵 PSG powered past Real Madrid
🔵⚪ Chelsea battled through Fluminense

It all comes down to this: the first-ever champion under the new format will be crowned 🏅

Who’s taking the trophy home?… pic.twitter.com/t9HsLQvO3a

— 365Scores (@365Scores) July 9, 2025

ट्रॉफियों का ट्रेबल पूरा करने की ओर एक और कदम…

PSG ने इस सीजन अब तक तीन बड़ी ट्रॉफियां अपने नाम की हैं—

1. लीग 1

2. कप डे फ्रांस

3. UEFA चैंपियंस लीग

अगर PSG क्लब वर्ल्ड कप का फाइनल जीतती है, तो वह एक ही सीजन में चार मेजर ट्रॉफी जीतने वाली पहली फ्रेंच टीम बन जाएगी।

एम्बापे का सपना PSG ने किया पूरा…

आपको बता दें कि, किलियन एम्बापे PSG छोड़कर ट्रॉफी जीतने की उम्मीद में रियल मैड्रिड पहुंचे थे, लेकिन उनकी पूर्व टीम PSG ने ही उन्हें करारी शिकस्त दी। रियल के पास क्लब वर्ल्ड कप में छठा खिताब जीतने का मौका था, लेकिन टीम बिखरी हुई नजर आई।

दुनिया की बेस्ट क्लब टीम तय करने का टूर्नामेंट…

FIFA क्लब वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। यह टूर्नामेंट हर साल FIFA द्वारा आयोजित किया जाता है जिसमें दुनिया की बड़ी क्लब टीमें हिस्सा लेती हैं। इसका उद्देश्य होता है – कौन सी क्लब टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ है। रियल मैड्रिड अब तक 5 बार यह खिताब जीत चुकी है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: IND W Vs ENG W 4th T20I: इंग्लैंड में भारत की बेटियों का कमाल, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर रचा नया इतिहास…
Next: BJP Madhya Pradesh new team: हेमंत खंडेलवाल बनाएंगे बीजेपी की नई टीम… सांसद, मंत्री और विधायक होंगे बाहर

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.