Ferozepur Feeder Canal: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यानि गुरुवार को फिरोजपुर फीडर नहर के रेनोवेशन के पहले फेज का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम भविष्य में पंजाब के पानी को बचाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा की इस नहर को मालवा क्षेत्र की लाइफलाइन बताया।

नहर की क्षमता 2681 क्यूसिक बढ़ गई
सीएम ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से सिंचाई की क्षमता बढ़ी है, जिससे पंजाब के खेतों तक नहर का पानी और पहुंचेगा। 180 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से इस नहर की क्षमता 2681 क्यूसिक बढ़ गई है, जिससे इसकी क्षमता 11,192 क्यूसिक से बढ़कर 13,873 क्यूसिक हो गई है।
सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारें 74 साल तक नहर की कैपेसिटी बढ़ाने या कंक्रीट लाइनिंग करने में नाकाम रहीं, लेकिन मौजूदा सरकार ने जमीनी स्तर पर बड़े सुधार किए हैं.
Ferozepur Feeder Canal: पंजाब का हित सबसे ऊपर
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को फिर कहा कि पंजाब के पास किसी और को देने के लिए सरप्लस पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब का हित सबसे ऊपर है। किसी दूसरे राज्य को पानी की एक बूंद भी नहीं दी जाएगी।
मालवा क्षेत्र के कई जिले के लिए लाइफलाइन
इस अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आज पंजाब के लोगों, विशेष रूप से मालवा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और खुशी का दिन है। उन्होंने आगे कहा, “नवीनीकरण से यह नहर इंसानों, जानवरों और कृषि क्षेत्र की पानी की जरूरतों को पूरा करके वरदान सिद्ध होगी.”
180 करोड़ रुपये खर्च हुए
Ferozepur Feeder Canal: मुख्यमंत्री ने कहा, “पहले फेज़ पर 180 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. मैं उन इंजीनियरों, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने 35 दिनों के अंदर युद्ध स्तर पर नहर की 15 किलोमीटर लाइनिंग पूरी की.”
