Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Dhamtari:“मम्मी-पापा सॉरी, मुझे माफ करना”, प्रोफेसर ने लगा ली फांसी
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Dhamtari:“मम्मी-पापा सॉरी, मुझे माफ करना”, प्रोफेसर ने लगा ली फांसी

himani Shrotiya June 15, 2025

कमरे में फंदे से लटका मिला शव

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नारायण राव मेघा वाले कन्या महाविद्यालय की महिला प्रोफेसर ने खुदकुशी कर ली। महिला प्रोफेसर का शव उनके किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा – “मम्मी-पापा सॉरी, मुझे माफ करना। मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही हूं।”

जाने क्या हुआ

यह घटना रुद्री थाना क्षेत्र के कैलाशपति नगर की है। 31 वर्षीय महिला प्रोफेसर सुषमा साहू प्रॉपर रायपुर की रहने वाली थी। पिछले कुछ सालों से धमतरी के कैलाशपति नगर में किराए के मकान में रह रही थी। वे नारायण राव मेघा वाले कन्या महाविद्यालय में केमिस्ट्री की अतिथि प्रोफेसर थी।गर्मी की छुट्टियों के दौरान वो रायपुर चली गई थी। 13 जून को वे अचानक वापस धमतरी लौटी। शाम तक जब उनके घर से कोई आवाज़ नहीं आई, तो आस-पड़ोस के लोगों सुषमा के घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। केवल कूलर की आवाज सुनाई दे रही थी।

कमरे में लगाई फांसी

लंबे समय तक जब कोई एक्टिविटी नहीं मिली तो आसपास के लोगों ने सुषमा के पिता नारायण लाल साहू को फोन कर उन्हें इस बारे में बताया। उन्होंने एक पहचान वाले को वहां भेजा। जब दरवाजा तोड़ा गया, तो सुषमा का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद फौरन रुद्री थाने की पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस को मिला सुसाइड नोट रुद्री थाना प्रभारी अमित सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे की जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें सुषमा ने स्पष्ट रूप से आत्महत्या की बात लिखी थी।

व्यवहारिक और इंटेलिजेंट थीं महिला प्रोफेसर

कॉलेज के स्टाफ और छात्राओं के अनुसार, महिला प्रोफेसर का व्यवहारिक तौर पर बहुत अच्छी थीं और इंटेलिजेंट भी थीं। उनके पढ़ाने का तरीका और विषय पर पकड़ के कारण छात्राएं उन्हें काफी पसंद करती थीं। उन्होंने 16 मई को कॉलेज से छुट्टी ली थी और रायपुर गई थीं।

महिला के पिता है तहसीलदार

सुषमा के पिता नारायण लाल साहू छत्तीसगढ़ प्रशासन में अधिकारी हैं। वे पहले धमतरी जिले में भू-अभिलेख शाखा में नायब तहसीलदार रह चुके हैं और वर्तमान में अभनपुर में तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं।

शादी को लेकर थी परेशान

रुद्री थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि धमतरी गर्ल्स कॉलेज की अतिथि प्रोफेसर सुषमा साहू कैलाशपति नगर में एक किराए के मकान में अकेली रहती थी। 13 जून को उनके शव की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम 14 जून की शाम घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पंचनामा की कार्रवाई की गई।पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। यह सुसाइड नोट पुलिस ने जब्त कर लिया है और जांच में शामिल किया गया है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Ind vs NZ Series 2026 Schedule: वर्ल्डकप से पहले घर में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत, 5 T20 और 3 वनडे भी शामिल…
Next: Rinku Singh Visits In-Laws: दामाद का ससुराल में भव्य स्वागत, रिंकू ने छुए सास के पैर वीडियो हुआ वायरल…

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
DAVV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने 5 सहपाठियों पर डाला बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

DAVV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने 5 सहपाठियों पर डाला बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव; शिकायत के बाद हुई निष्कासित

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.