February Month of Love: फरवरी महिने की शुरुआत हो चुकी है। इस महिने को प्यार का महिना भी कहते है। प्रेमी जोड़ो को इस महिने का बेसब्री से इंतजार रहता है। जल्द ही इस महिने वेलेंटाइन वीक शुरु हो जाएगा। हर साल 14 फरवरी को पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन प्यार और दोस्ती के उत्सव के रुप में मनाया जाता है। यह दिन खासकर अपने प्रियतम के साथ बिताने के लिए होता है। यह प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन अवसर होता है अपने रिश्ते को और भी मजबूत बनाने का।
7 फरवरी से शुरू होगा वेलेंटाइन वीक
वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनको मिंगल होने का मौका भी रहता है। वेलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू होता है और 14 फरवरी तक चलता है। इस दौरान प्रेमी अपने जज़्बातों को व्यक्त करने के लिए अलग-अलग तरीकों का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वैलेंटाइन कब से शुरु हुआ इसका इतिहास क्या है आइए जानिए…

जानिए वैलेंटाइन का इतिहास
इतिहासकारों के मुताबिक ऑरिया ऑफ जैकोबस की किताब में वैलेंटाइन डे का जिक्र किया गया है। उसमें बताया गया है कि 270 ईस्वी में एक संत वैलेंटाइन हुआ करते थे। वहीं उस समय क्लाउडियस नामक आक्रमणकारी राजा का शासन था। वह प्रेम संबंधों और शादी करने के सख्त खिलाफ थे।

संत वैलेंटाइन से जुड़ी कहानी..
वैलेंटाइन डे को मनाने के पीछे संत वैलेंटाइन का बहुत बड़ा हाथ है। दरअसल, ऐसा माना जाता है कि रोम के राजा क्लाउडियस प्यार के सख्त खिलाफ थे, क्योंकि उनका मानना था कि अगर सैनिक प्यार करने लगेंगे,तो उनका मन काम से भटक जाएगा और इससे रोम की सेना कमजोर होगी। यही वजह थी कि उन्होंने सैनिकों के शादी करने पर भी रोक लगा रखी थी। वहीं, दूसरी तरफ संत वैलेंटाइन प्यार का प्रचार करते थे। इतना ही नहीं उन्होंने राजा के खिलाफ जाकर कई लोगों की शादियां भी करवाई थी।
संत वैलेंटाइन को मिली फांसी की सजा
संत वैलेंटाइन ने लोगों की शादियां करवाकर राजा क्लाउडियस की धारणा को गलत साबित किया, जिसकी वजह से रोम के राजा ने उन्हें फांसी की सजा सुना दी। इसके बाद 14 फरवरी के दिन ही संत वैलेंटाइन को फांसी दी गई और उसी दिन से वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत हुई। इस दिन के बाद से ही रोम समेत दुनियाभर में 14 फरवरी को प्यार का दिन मनाने का प्रचलन शुरू हुआ जो आज भी जारी है।
