1 साल से हो रहा यौन शोषण
रोते हुए बर्रा थाने पहुंची किशोरी ने पिता की करतूत पुलिस को बतायी। नाबालिग ने बताया – पिछले एक साल से मां के काम पर जाते ही उसका पिता उसका शारीरिक शोषण करता है। विरोध करने पर मारपीट कर धमकाता है।

9 साल पहले हुई थी शादी
17 साल की पीड़ित किशोरी की माँ ने बताया – उसके सगे पिता प्राइवेट नौकरी करते थे। अनबन के बाद मैंने उनसे तलाक लेकर नौ साल पहले इलाके के रहने वाले आरोपित से शादी कर ली थी। वह हलवाई का काम करता है। सौतेले पिता से एक बेटा और एक बेटी हैं। बीते दिनों किशोरी की मामी घर आईं थीं। उन्हें भी पिता की हरकतों पर शक हुआ,मामी ने जब यह बात किशोरी की माँ को बताई उसके बाद से पिता के ऊपर निगाह रखना शुरू कर दिया।
Father rapes minor daughter: मां ने पकड़ा रंगे हाथ
रविवार को पीड़ित किशोरी की मां काम पर गई थी। घर पर पिता और छोटे भाई बहन थे। पिता ने दोनों बच्चों को खेलने के बहाने बाहर भेज दिया। इसके बाद उसे अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म किया। इसी दौरान अचानक मां घर आ गई। छोटे भाई बहन को घर के बाहर देख उसे शक हुआ। इस पर वह दरवाजे को धक्का देकर सीधे अंदर आ गई। बेटी के कपड़े अस्त-व्यस्त देखकर पूछा तो नाबालिग ने सच्चाई बता दी।
आरोपी हुआ फरार
Father rapes minor daughter: नाबालिग ने कहा कि पिछले एक साल से पिता उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। मां ने विरोध किया तो आरोपित ने दोनों से मारपीट की। इस पर भागकर दोनों थाने पहुंच गईं। किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपित सौतेले पिता के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है। वही पीड़ित की माँ ने बताया है कि पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है,पीड़िता की माँ ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है।
इब्ने हसन जैदी की रिपोर्ट
हरदोई युवती ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के सीने पर तानी रिवाल्वर
बिलग्राम थाना क्षेत्र में एक युवती की गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। #FathersDay #TheRajaSaab Israel #MondayMotivation #BissellIndia #Prabhas Self Improvement pic.twitter.com/JK8uWYmiwP— Nation Mirror (@nationmirror) June 16, 2025
