Father Kills Son In Canal: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपने ही 6 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार दिया। यह मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।
नशे का आदी है आरोपी
बताया जा रहा है कि, आरोपी शराब पीने का आदी था, इसी को लेकर उसका आए दिन पत्नी से विवाद होता था। इस वजह से पत्नी 2 बेटियों को लेकर मायके चली गई थी, जबकि बेटा आयुष शराबी पिता के पास था।

बेटे को मारने की देता था धमकी
जानकारी के मुताबिक, आरोपी पत्नी को फोन कर अकसर बेटे को जान से मारने की धमकी देता था, कहता था कि वो पहले बेटे को मार देगा फिर खुद सुसाइड कर लेगा।
13 मार्च के दिन वो बेटे आयुष को लेकर घर से निकला था, फिर 14 मार्च की देर रात बेटे को ग्राम भिलौनी के आवास पारा नहर में डुबोकर मार डाला।
पत्नी को दी हत्या की जानकारी
पहले बेटे को मारा फिर करीब 2 बजे पत्नी के पास उसने मायके पहुंचा और उसने उसे बेटे की हत्या करने की बात बताई।
घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस पहुंची और आरोपी पिता रेशम यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी पामगढ़ सावन सारथी ने बताया कि, ‘सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने पहले कहा कि- नशे के कारण वह बेटे के साथ साइकिल समेत नहर में गिर गया था। इससे आयुष की मौत हो गई।
फिर सख्ती से पूछताछ करने पर रेशम यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि पत्नी के घर वापस न आने से वह गुस्से में था। उसने आयुष को नहर के पानी में डुबोकर मार डाला और फिर शव को ससुराल भिलौनी ले आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।’
