Farrhana Bhatt React On Trollers: ‘बिग बॉस सीजन 19’ की फेमस कंटेस्टेंट जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल हि में उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन होने पर दुख जताया था, जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया। लेकिन अब फरहाना भट्ट ने इस पर ट्रोलर्स को करारा जबाव दिया है। उन्होंने कहा कि- ‘मैं हमेशा अपने देश के समर्थन में खड़े होकर काम किया है।’ आगे कहा – मुझे जज करने से पहले खुद के गिरिवान में झांककर देंखे।
ट्रोलर्स को फरहाना का जवाब
फरहाना एक इंवेंट में पहुंची थी उस दौरान उन्होंने एक मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि- ‘भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां सभी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और लोग अपने विचार अलग-अलग तरीके से व्यक्त कर सकते हैं। विचारों में मतभेद होना स्वाभाविक है और मैं इसे स्वीकार करती हूं।’ आगे कहा कि- ‘लोग उनकी बात को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने देश के लिए काम किया है और आगे भी करती रहेंगी।उन्होंने कभी भारत के खिलाफ कोई बात नहीं की है।’

लोगों के जज करने पर फरहाना ने कहा-
‘ ये सही तरीका नहीं है। मुझे जजमेंट का कोई खौफ नहीं है। लेकिन मुझे लगता है ऐसे लोगों को एक बार सोचना चाहिए। अपने अंदर झांकना चाहिए, उन्होंने सोचना चाहिए था कि उस वक्त मेरे वर्डिंग्स क्या थे। उन्हें मेरी बात खुद सुननी चाहिए। मैं ये कह दूं कि जब तक मेरी सांस है, मैं कभी अपने देश के खिलाफ नहीं जाऊंगी। ना ही कभी मैं देश के खिलाफ गई हूं। आप एक सबूत दिखा दो मुझे कहीं भी, मैंने आज तक कभी भी ऐसी बातें नहीं बोली हैं।”
होली मनाने को लेकर दिया जवाब
फरहाना ने जब होली का त्योहार मनाया तो कई लोगों ने उन्हें इस पर भी ट्रोल किया ऐसे में उन्होंने इस फर जवाब देत हुए कहा कि- ‘भारत एक स्वतंत्र देश है। यहां हर व्यक्ति को अपने तरीके से त्योहार मनाने और अपनी बात रखने का अधिकार है, बशर्ते इससे देश की गरिमा को ठेस न पहुंचे।’

खामेनेई की मौत पर फरहाना ने जताया था दुख
मीडिया एजेंसी के अनुसार, फरहाना ने एक मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि- “बिल्कुल, वे एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्हें हम कभी नहीं भूल सकते। वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। इस घटना से सभी कश्मीरी गहरे सदमे में हैं। आप विश्वास नहीं करेंगे, सेहरी के बाद मैं बिल्कुल नहीं सो पाई। मैं बहुत दुखी थी। ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था।”
Also Read- Rocky On Khamenei Death: खामेनेई के निधन पर फरहाना ने जताया दुख, वहीं शोक मनाने वालों पर बरसे रॉकी!
