बाड़मेर में किसानों का कलक्ट्रेट घेराव: बाड़मेर के गुड़ामालानी क्षेत्र के किसान अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर ट्रैक्टर रैली के साथ जिला मुख्यालय की ओर रवाना हो गए हैं। किसानों ने सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ कलक्ट्रेट के घेराव की चेतावनी दी है। फसल मुआवजा, बिजली समस्या और जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान जैसे मुद्दों को लेकर यह आंदोलन तेज हुआ है।
बाड़मेर में किसानों का कलक्ट्रेट घेराव: किसान ने किया प्रदर्शन
मांग पूरी न होने पर किसानों ने धरने प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। अनुदान, फसल मुआवजे समेत बिजली और जंगली जानवरों की समस्या को लेकर ये प्रदर्शन किया जा रहा है।अब तक रैली को 3 बार रोका जा चुका है लेकिन, किसान मानने को तैयार नहीं हैं। वहीं रैली में साथ -साथ डीजे भी चल रहा है।
Read More-3 Famous Shiva Temples in Bhopal: भोपाल के 3 बेहद प्रसिद्ध मंदिर, जिनकी कथाएं सुन हो जाएंगे हैरान!

बाड़मेर में किसानों का कलक्ट्रेट घेराव: SDM को सौपा मांग पत्र
5 दिसंबर को किसानों और जनप्रतिनिधियों ने गुड़ामालानी एसडीएम को अपनी मांगों का मांग-पत्र दिया था। इसके बाद एसडीएम और किसानों के बीच बातचीत भी हुई थी। तब किसानों ने 9 दिसंबर तक समस्याओं पर समाधान करने का अल्टीमेटम दिया था। तब उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करने की बात कही थी।
READ MORE :कड़ाके की ठंड: राजस्थान-मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में कड़ाके की ठंड
सहमति नहीं बनी
किसानों ने प्रशासन को 9 दिसंबर तक समस्याओं के निवारण की समय सीमा दी थी और कहा था कि कार्रवाई नहीं होने पर वे कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे। रैली को रास्ते में कई बार रोकने की कोशिश की गई। निंबड़ी फांटा के पास एसडीएम केशव कुमार, डिप्टी सुखराम विश्नोई और पुलिस टीम ने किसानों से वार्ता की, लेकिन कोई सहमति नहीं बनी।

क्या किसानों को गुमराह किया जा रहा
फिलहाल एसडीएम और किसान नेताओं के बीच बातचीत का दौर जारी है। किसानों का कहना है कि फसल बीमा उनकी प्रमुख मांगों में शामिल है और बीमा कंपनियां किसानों को स्पष्ट जानकारी नहीं देकर गुमराह कर रही हैं। आंदोलन में आरएलपी नेता ताजाराम समेत कई ग्रामीण भी मौजूद हैं।
