फिल्मी सितारों के प्रति जुनून और भक्ति नई बात नहीं है। भारत जैसे देश में, जहां सिनेमा लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा है, फैंस अपने पसंदीदा सितारों के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। हालांकि, हाल ही में साउथ के सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ के ट्रेलर की देरी से नाराज एक फैन ने आत्महत्या करने की धमकी देकर सबको चौंका दिया है।
राम चरण के इस फैन, जिसकी पहचान ईश्वर के रूप में की गई है, ने तेलुगु में एक ‘RIP लेटर’ लिखा और निर्माताओं को चेतावनी दी कि यदि ट्रेलर जल्द जारी नहीं किया गया तो वह अपनी जान दे देगा। फैन ने लिखा कि यदि इस महीने के अंत तक या नए साल तक ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ, तो वह अपनी जिंदगी खत्म कर लेगा। यह लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने लोगों का ध्यान इस ओर खींचा कि फैंस का प्यार कभी-कभी खतरनाक जुनून में बदल सकता है।

राम चरण जैसे बड़े सितारों की लोकप्रियता को देखते हुए, उनके प्रति फैंस का यह प्रेम आश्चर्यजनक नहीं है। साउथ इंडस्ट्री में सुपरस्टार्स को किसी देवता की तरह पूजा जाता है। फैंस उनके मंदिर बनवाते हैं, जन्मदिन पर केक काटते हैं और फिल्मों की सफलता के लिए विशेष पूजा-पाठ करते हैं। लेकिन जब यह प्यार आत्मघाती कदमों तक पहुंच जाए, तो यह न केवल उस फैन के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए खतरे की घंटी है।
सलमान खान के जन्मदिन पर प्रीति जिंटा ने खास अंदाज में दी बधाई, डेटिंग की अफवाहों पर दिया मजेदार जवाब
