Fan Appeal To Neeta Ambani: IPL 2025 सीजन में मुंबई टीम की कमान हार्दिक पंड्या के हाथो में है, उन्हें साल 2024 में टीम में शामिल किया गया था फिर IPL 2024 के शुरुआत से पहले ही रोहित से कप्तानी छिनकर हार्दिक पंड्या को दे दी गई थी। इस सीजन की शुरुआत तो अच्छी नही थी, लेकिन इस सीजन में लगातर हार के बाद रविवार को इस सीजन की दूसरी जीत मिली। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक रोहित फैन नीता अंबानी से रोहित शर्मा क कप्तानी वापस देने की मांग कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
Read More: Karun Nair Bumrah Controversy: बुमराह से टकराव के बाद करुण नायर ने किया बड़ा खुलासा!
रोहित को कप्तान बनाने की मांग..
IPL 2025 सीजन के बीच मुंबई इंडियंस टीम की मालकिन नीता अंबानी शिरड़ी साई बाबा के दर्शन करने पहुंची थी वहां जब नीता अंबानी साई दरबार में दर्शन करके बाहर निकली तो मुंबई के एक फैन ने हाथ जोड़कर नीता अंबानी से कहा कि मैडम रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बना दीजिए।
Man was directly telling Nita Ambani to appoint Rohit Sharma as Mumbai Indians captain. That’s unbelievable craze.🥶🔥 pic.twitter.com/YBk9oQb2YZ
— 𝐇𝐲𝐝𝐫𝐨𝐠𝐞𝐧 (@ImHydro45) April 13, 2025
Fan Appeal To Neeta Ambani: फैंस का नीता ने दिया जबाव…
नीता अंबानी ने फैंस को मुस्कुराते हुए जवाब देते हुए कहा कि – ‘सब बाबा की मर्जी है’। दर्शन करने गई नीता ने पिंक कलर का शूट पहन रखा था जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी, उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

हर्दिक की कप्तानी में टीम रही पीछे…
IPL 2024 में जब हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से बुलाकर मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया, तब से ही फैंस इस फैसले से नाराज नजर आए। पूरे सीजन के दौरान जहां भी हार्दिक खेलने उतरे, उन्हें दर्शकों की तरफ से जमकर हूटिंग का सामना करना पड़ा। उनके नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। 2024 के सीजन में 14 मुकाबलों में से 10 मैच में करारी हार मिली तो वहीं सिर्फ 4 मैच ही जीत हासिल की। और पाइंट टेबल पर सबसे नीचे रही।

वहीं, आईपीएल 2025 में अब तक टीम ने 6 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 4 मैच में बुरी हार झेलनी पड़ी। वहीं महज 2 मैच में ही जीत दर्ज कर पाई है।
Fan Appeal To Neeta Ambani: रोहित शर्मा की कप्तानी…
आईपीएल में रोहित की कप्तानी में उन्होंने टीम को 5 बार खिताब जिताया है। और उनकी कप्तानी में टीम को काफी सराहना भी मिली है। लेकिन जब से रोहित को कप्तानी से हटाया गया। तो टीम का प्रदर्शन कुछ खास नही रहा। और फैंस में भी काफी निराशा देखने को मिली।
