Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • echallan-scam: ट्रैफिक ई-चालान के मैसेज और अकाउंट्स खाली
  • छत्तीसगढ़

echallan-scam: ट्रैफिक ई-चालान के मैसेज और अकाउंट्स खाली

Narendra Singh September 15, 2025

echallan-scam: पार्षद और कारोबारी से 10 लाख रुपए पार जानिए असली और फेक ई-चालान का फर्क

echallan-scam: राज्य में साइबर ठगों ने ई-चालान के नाम पर नई ठगी का जाल बिछा दिया है। दुर्ग और बिलासपुर के दो पार्षदों तथा रायपुर के दो कारोबारियों से मिलाकर करीब 10 लाख रुपए की ठगी हुई है। ठगों ने ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ विभाग का नाम लेकर फर्जी लिंक भेजे और जैसे ही पीड़ितों ने क्लिक किया, उनके बैंक खातों से रकम उड़ गई।

पहला मामला

दुर्ग जिले के मठपारा वार्ड के पार्षद नरेन्द्र कुमार बंजारे को 9 सितंबर को मोबाइल पर एक मैसेज आया। मैसेज में यातायात नियम तोड़ने का हवाला देते हुए ई-चालान भरने कहा गया। बंजारे ने जैसे ही लिंक पर क्लिक कर UPI से भुगतान करना चाहा, दो बार में 49,500 और 40,000 रुपए खाते से कट गए।इसके बाद ठगी का एहसास होते ही नरेन्द्र कुमार बंजारे ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल दुर्ग कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरा मामला

वहीं बिलासपुर के दयालबंद वार्ड 36 के पार्षद बंधु मौर्य भी साइबर ठगी का शिकार बन गए। 3 सितंबर की शाम उनके वॉट्सऐप पर छत्तीसगढ़ पुलिस का लोगो लगा आरटीओ ई-चालान लिंक आया। लिंक पर क्लिक करते ही उनसे आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस और बैंक डिटेल्स जैसी गोपनीय जानकारी मांगी गई।पार्षद ने इसे असली समझकर जानकारी भर दी। इसके बाद उनके एचडीएफसी खाते से लगातार ट्रांजेक्शन होते रहे और देखते ही देखते तीन लाख रुपए पार हो गए। ठगों ने राशि को अलग-अलग खातों और वॉलेट्स में ट्रांसफर कर दिया। मामले की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

तीसरा मामला

रायपुर के 2 अलग-अलग कारोबारियों से 6 लाख की ठगी हुई है। गुढियारी के एक कारोबारी से 4 लाख और पुरानी बस्ती के एक युवक से 2 लाख की ठगी हुई। दोनों ही मामलों में पीड़ितों को पहले फर्जी ई-चालान का मैसेज भेजा गया। लिंक पर क्लिक करते ही खाते पैसे कट गए।

साइबर एक्सपर्ट की चेतावनी

रिटायर्ड डीएसपी आर.के. जोशी के मुताबिक, ई-चालान लिंक पर क्लिक होते ही मोबाइल में एक हैकिंग फाइल डाउनलोड हो जाती है। इससे फोन का नियंत्रण ठगों के पास चला जाता है और वे आसानी से बैंक खातों को खाली कर देते हैं।

किसी भी मैसेज लिंक पर क्लिक न करें।

केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ही ई-चालान चेक करें।

किसी भी संदिग्ध कॉल/मैसेज की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

असली और नकली ई-चालान डोमेन

फर्जी डोमेन (Fake)

  • echallan-parivahan.com
  • parivahan-gov.in
  • parivahanportal.net
  • mparivahan.co.in
  • echallanindia.org
  • असली डोमेन (Original)
  • echallan.parivahan.gov.in

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: हार के बाद बोखलाया पाकिस्तान..भारतीय टीम ने ड्रेसिंग रूम के दरवाजे किए बंद, हाथ ना मिलाने पर क्या मिल सकती है भारतीय टीम को सजा?
Next: उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर: बाढ़ और जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.