Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Fake DSP Case: 22 लाख फॉलोअर्स वाले DSP की फोटो लगाकर 72 लाख की ठगी
  • मध्य प्रदेश

Fake DSP Case: 22 लाख फॉलोअर्स वाले DSP की फोटो लगाकर 72 लाख की ठगी

Narendra Singh November 16, 2025

fake dsp job scam chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आदिवासी महिला से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 72 लाख रुपए ठग लिए गए। हैरानी की बात यह कि महिला से ठगी करने वाला आरोपी खुद DSP नहीं, बल्कि एक जेसीबी ऑपरेटर निकला। उसने मध्य प्रदेश पुलिस के वायरल अधिकारी DSP संतोष पटेल के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर विश्वास जीत लिया।

शिकायत PMO पहुंची, तब खुला पूरा मामला

पीड़िता ने जब स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होते देख शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तक भेजी। इसके बाद कुसमी पुलिस ने जांच शुरू की। महिला द्वारा बताए गए अधिकारी का नाम सामने आया, DSP संतोष पटेल, जो सोशल मीडिया पर 2.2 मिलियन (22 लाख) से ज्यादा फॉलोअर्स रखते हैं।

fake dsp job scam chhattisgarh: बालाघाट में मिले असली DSP

टीम ने जब वर्तमान में हॉक फोर्स में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर कार्यरत DSP संतोष पटेल को दस्तावेज दिखाए, तो वे भी दंग रह गए।महिला द्वारा जमा आवेदन और दस्तावेजों में उनकी वर्दी वाली फोटो लगी थी, लेकिन उन्होंने कभी इस महिला से बात तक नहीं की थी। DSP पटेल ने तुरंत बताया कि यह किसी फर्जीवाड़े का मामला है और किसी ने उनकी फोटो का गलत इस्तेमाल किया है।

वीडियो कॉल पर भी नहीं मानी महिला

जब असली DSP ने पीड़िता से बात करने के लिए वीडियो कॉल किया, तो महिला उन्हें पहचानने को तैयार ही नहीं हुई।वह लगातार यही कहती रही- तुमने ही 72 लाख रुपए लिए हैं।”महिला ने बताया कि जिस “अधिकारी” से वह फोन पर बात करती थी, वह कभी चेहरा नहीं दिखाता था, और केवल ऑडियो कॉल पर ही बात करता था। इससे साफ हो गया कि ठग DSP की फोटो और पहचान का इस्तेमाल कर रहा था।

जेसीबी ऑपरेटर निकला आरोपी

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी कोई पुलिस अधिकारी नहीं बल्कि एक जेसीबी ऑपरेटर है, जिसने DSP पटेल की इंटरनेट से ली गई फोटो और सोशल मीडिया पहचान का फायदा उठाकर 72 लाख की भारी ठगी को अंजाम दिया।छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: राजामौली की फिल्म में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का कमबैक
Next: MP NEWS: उच्च शिक्षा मंत्री गजब ज्ञान!,राजा राममोहन राय को कहा- दलाल… अब मांगी माफी

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.