फडणवीस सरकार में 2 डिप्टी सीएम सहित 42 मंत्री
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 23वें दिन रविवार को नागपुर में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। फडणवीस सरकार में 33 कैबिनेट मंत्रियों और छह राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी। सीएम और दो डिप्टी सीएम को मिलाकर यह संख्या बढ़कर 42 हो गई है। मंत्रिमंडल में कुल 43 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। एक सीट खाली रखी गई है।
फडणवीस सरकार में 19 भाजपा, 11 शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और 9 राकांपा (अजीत पवार गुट) कोटे से मंत्री शामिल किए गए हैं। जिसमें 4 महिलाएं (3 बीजेपी, 1 एनसीपी) और 1 मुस्लिम (एनसीपी) चेहरा शामिल किया गया है। कैबिनेट में सबसे कम उम्र के मंत्री राकांपा की अदिति तटकरे (36) हैं और सबसे पुराने मंत्री भाजपा के गणेश नाइक (74) हैं।
भाजपा के पंकज भोईर (पीएचडी) सबसे शिक्षित मंत्री हैं। शिवसेना के भरत गोगावले सबसे कम शिक्षित (8 पास) मंत्री हैं। मंत्रिमंडल में 30-40 वर्ष आयु वर्ग के दो मंत्री, 40-50 वर्ष के आयु वर्ग के 12 मंत्री, 50-60 वर्ष के आयु वर्ग के 12 मंत्री और 60 वर्ष से अधिक आयु के 13 मंत्री शामिल हैं।
