Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Face Waxing Beauty Risks: चेहरे पर वैक्सिंग से सुंदर होने की बजाय हो सकते है, बदसूरत?
  • Lifestyle

Face Waxing Beauty Risks: चेहरे पर वैक्सिंग से सुंदर होने की बजाय हो सकते है, बदसूरत?

Hema Gupta April 28, 2025

Face Waxing Beauty Risks: आजकल हर कोई सुंदर दिखना चाहता है, इसके चलते पहले तो सिर्फ हाथ पैर में ही लोग वैक्स कराते थे लेकिन चेहरा चमकता दिखाई दे इसके लिए आजकल लोग चेहरे पर भी वैक्स कराने लगे है, इसका चलन बढ़ता ही जा रहा है। लड़कियों के साथ-साथ अब पुरुष भी चेहरे की वैक्सिंग को अपनाने लगे हैं, जिससे चेहरे पर हेयर न दिखे और हम सुंदर लग सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चेहरे पर वैक्सिंग कराने से जितने अच्छे दिखते है, उतनी ही दिक्कत भी झेलनी पड़ती है, आज हम इस आर्टिकल में आपको फेस वैक्स से क्या नुकसान होगा। इसके बारें में बताएंगे।

Read More: If your hair gets damaged then try these remedies:हेयर केमिकल ट्रीटमेंट से बाल हो जाते है खराब,तो करें ये उपाय

जानिए चेहरे पर वैक्सिंग करने के नुकसान..

त्वचा पर जलन और सूजन..

चेहरे की त्वचा शरीर के अन्य भागों की तुलना में बेहद सॉफ्ट और कोमल होती है। जब उस पर गर्म वैक्स लगाया जाता है और फिर जोर से खींचा जाता है, तो त्वचा पर सूजन, जलन और रेडनेस होती है। इससे त्वाचा जलने और फफोले होने का डर भी रहता है, जरा सी चूक खूबसूरत चेहरे को भद्दा बना सकता है।

त्वचा में खिंचाव और झुर्रियां…

चेहरे पर लगातार वैक्सिंग करने से खिंचाव पड़ता है, जिससे त्वचा अपनी प्राकृतिक लचिलापन खोने लगती है। समय के साथ यह त्वचा को ढीला कर सकता है और जल्दी झुर्रियों दिखाई देने लगती है। तो और इससे शुरुआत में तो सही लगता चेहरा बाद में काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

पिग्मेंटेशन और त्वचा में कालापन…

चेहरे पर वैक्स करने से त्वचा पर हाइपरपिग्मेंटेशन हो सकता है, यानी त्वचा के कुछ हिस्से काले या गहरे हो सकते हैं। यह समस्या तब और बढ़ जाती है जब वैक्सिंग के बाद हम धूप में निकल जाते है, और त्वचा पर UV किरणों के संपर्क में आती है।

फेस जलने का डर…

वैक्स गर्म करने के बाद किया जाता है, और चेहरे की त्वचा काफी मुलायम होती है, अगर ज्यादा गर्म वैक्स लग जाए तो चेहरा जल सकता है, और त्वचा फटने का भी डर रहता है, इसलिए नए एक्पैरिमेंट करने से बचें।

एलर्जी और संक्रमण का खतरा…

बाजार में मिलने वाले वैक्स उत्पादों में केमिकल्स और कृत्रिम खुशबूएं मिली होती हैं, जो एलर्जी का कारण बन सकती हैं। कई लोगों के रैसेज, पिंपल भी इससे आ सकते है, और इसके लावा खुले रोमछिद्रों में गंदगी और बैक्टीरिया आसानी से घुस सकते हैं, जिससे मुहांसे, फोड़े-फुंसियां हो सकती हैं। सेंसटिव स्किन वालो को फेस वैक्स तो नहीं ही करवाना चाहिए।

इनग्रोउन हेयर

चेहरे पर वैक्सिंग से कभी-कभी इनग्रोउन हेयर यानी बालों का अंदर की ओर बढ़ना शुरू हो जाता है। इससे त्वचा के नीचे सूजन, दर्द और छोटे-छोटे दाने हो सकते हैं, जो देखने में खराब लगते हैं और संक्रमण भी फैला सकते हैं।

चेहरे पर वैक्सिंग करने से बचने के उपाय…

1. साफ-सुथरी जगह और अच्छे प्रोफेशनल से वैक्सिंग कराएं।

2. वैक्सिंग से पहले त्वचा को हल्का साफ कर लें और बाद में मॉइस्चराइज करना न भूलें।

3. धूप में निकलने से बचें और सनस्क्रीन का प्रयोग करें।

4. इंफेक्शन से बचने के लिए वैक्सिंग के बाद कुछ घंटों तक मेकअप न करें।

5. अगर त्वचा पर जलन महसूस हो, तो ठंडे पानी से धोकर एलोवेरा जेल लगाएं।

6. कम गर्म वैक्स का उपयोग करें।

7. अच्छी कंपनी का और आयुर्वेदिक वैक्स का ही इस्तेमाल करें।

निष्कर्ष..

चेहरे पर वैक्सिंग करते समय भले ही हम सुंदरता बढ़ाने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसके पीछे छिपे नुकसान को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। इसलिए वैक्सिंग से पहले इसके फायदों और नुकसानों के बारे में अच्छी तरह समझ लेना जरूरी है। नहीं थोड़ी सी चूक चेहरे को सुंदर बनाने की जगह सकल को बिगाड़ कर रख देगी। इसलिए सावधानियां बरते और चेहरे में वैक्स से बचें।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: राफेल डील 2025 : 63,000 करोड़ में भारत की ताकत बनेगा परमाणु बम गिराने वाला “समुद्री राफेल”
Next: TVK के तमिलनाडु में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाएगी – विजय

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.