Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Eye Problems And Solutions: आंखों में होने वाली समस्याएं..उन्हें कम करने के उपाय..
  • Lifestyle

Eye Problems And Solutions: आंखों में होने वाली समस्याएं..उन्हें कम करने के उपाय..

Hema Gupta February 12, 2025

Eye Problems And Solutions: आंखों में समस्या होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि चोट, उम्र, सफ़ाई की कमी, डिजिटल युग में ज्यादा स्क्रीन टाइम, इंफ़ेक्शन, या एलर्जी आंखों की ज़्यादातर समस्याएं मामूली होती हैं। हालांकि, कुछ समस्याएं गंभीर हो सकती हैं।

Read More: Ajwain Benefits And Side Effects: अजवाइन खाने के फायदे-नुकसान, जानिए सेवन करने का सही तरीका.. 

आंखों की कमजोरी, जलन, धुंधला दिखना और सूखापन जैसी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। आइए जानते हैं कि इन समस्याओं को कैसे कम किया जाए और आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कौन-से खाद्य पदार्थ फायदेमंद हैं।

Eye Problems And Solutions: आंखों की समस्याएं

आंखों में सूखापन (ड्राई आई सिंड्रोम)

लंबे समय तक स्क्रीन देखने, कम पलक झपकाने या पानी की कमी के कारण आंखों में सूखापन हो सकता है। इससे जलन, खुजली, धुंधली दृष्टि वगैरह की समस्या हो सकती है।

धुंधला दिखना

यह समस्या उम्र बढ़ने, आंखों की मांसपेशियों की कमजोरी या आंखों की नमी कम होने के कारण हो सकती है।

आंखों की एलर्जी

धूल, रूसी, पराग, मोल्ड, धूल के कण, प्रदूषित धुआं, अगरबत्ती का धुआं वगैरह से आंखों की एलर्जी हो सकती है।

आई स्ट्रेन (आंखों की थकान)

लगातार कंप्यूटर, मोबाइल, टीवी देखने से आंखों की मांसपेशियां थक जाती हैं, जिससे सिरदर्द और देखने में परेशानी हो सकती है।

कमजोर नजर (मायोपिया और हाइपरोपिया)

ज्यादा देर तक नजदीक या दूर की चीजों को देखने से आंखों की फोकस करने की क्षमता कमजोर हो सकती है।

आंखों के नीचे काले घेरे

नींद की कमी, तनाव और खराब डाइट के कारण डार्क सर्कल हो सकते हैं।

आंखों की समस्याओं को कम करने के उपाय

1.हर 20 मिनट में 20 फीट दूर की चीज को 20 सेकंड तक देखें। इससे आंखों को आराम मिलेगा।

2.पर्याप्त नींद लें – रोजाना 7-8 घंटे की नींद आंखों को रिलैक्स करने में मदद करती है।

3.आंखों की नियमित सफाई करें – आंखों को ठंडे पानी से धोने से जलन और सूखापन कम हो सकता है।

4.ब्लू लाइट से बचाव करें – मोबाइल और कंप्यूटर पर एंटी-ग्लेयर स्क्रीन या ब्लू लाइट फिल्टर का इस्तेमाल करें।

5.सूर्य की रोशनी से बचें – तेज धूप में UV प्रोटेक्शन वाले चश्मे पहनें।

6.हाइड्रेटेड रहें – दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।

7.धूम्रपान और शराब से बचें – ये आदतें आंखों के लिए हानिकारक हो सकती हैं।

8.व्यायाम करें – आंखों के लिए पामिंग, रोटेशन और फोकसिंग एक्सरसाइज करें।

9. कंप्यूटर पर काम करते समय, हर आधा घंटे के बाद पांच से दस मिनट के लिए नज़र स्क्रीन से हटा लें। कंप्यूटर की स्क्रीन को अपनी आंखों से 20-30 इंच दूर रखें।

10.अपनी आंखों में हेयर ड्रायर, कार हीटर, एयर कंडीशनर या पंखे की हवा को सीधे जाने से बचाएं।

आंखों के लिए फायदेमंद भोजन

1.गाजर में विटामिन A और बीटा-कैरोटीन होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।

2.हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, और ब्रोकली में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन होते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखते हैं।

3.अखरोट और बादाम ये ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन E से भरपूर होते हैं, जो आंखों की सूजन को कम करते हैं।

4.टमाटर में विटामिन C और लाइकोपीन होता है, जो आंखों को UV किरणों से बचाता है।

5.अंडा में जिंक और विटामिन A होता है, जो रतौंधी (नाइट ब्लाइंडनेस) से बचाता है।

6.संतरा और नींबू ये विटामिन C से भरपूर होते हैं, जो आंखों की रक्त वाहिकाओं को मजबूत करते हैं।

7.डेयरी उत्पाद दूध, दही और पनीर में विटामिन A और जिंक होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: China Cancer Medicine: चीन ने खोजी कैंसर की दवा, अमेरिकी कंपनियों को डर 
Next: Mahakumbh 2025: अंबानी परिवार की चार पीढ़ियों ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.