बुलंदशहर के एक बच्चे का अनोखा वीडियो वायरल
Eye color changes according to clothes: बुलंदशहर में अर्श नाम के डेढ़ साल के बच्चे को लेकर एक अजीबोगरीब दावा सामने आया है। परिवार का कहना है कि बच्चे की आंखों का रंग उसके द्वारा पहने जाने वाले कपड़ों के रंग के आधार पर बदलता है। इस दावे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Read More:- Ranveer Allahbadia : सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को पॉडकास्ट फिर से शुरू करने की अनुमति दी
परिजनों ने कहा- ये है कुदरत का चमत्कार
अर्श के पिता असलम कोतवाली नगर इलाके की बीसा कॉलोनी में रहते हैं और प्लंबर का काम करते हैं। परिजनों ने जब बच्चे को डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने बताया कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। आंखों में कोई दिक्कत नहीं है। परिवार इसे प्रकृति का चमत्कार बता रहा है। इस फीचर की वजह से लोग इसे देखने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं। लोग उसके साथ सेल्फी लेते हैं और वीडियो बनाते हैं।

Eye color changes according to clothes डॉक्टर्स ने दावे को नकारा
Eye color changes according to clothes हालांकि, शहर के एक प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक कुछ अलग कहते हैं। उनके अनुसार, यह सिर्फ एक भ्रम है। मेडिकल साइंस में कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं है कि आंखों का रंग कपड़ों के रंग के हिसाब से बदल सकता है। डॉक्टर के अनुसार, कभी-कभी आंख के रंग के समान रंग के कपड़े पहनने से कॉर्निया के प्रतिबिंब के कारण ऐसा अनुभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चे को देखने के बाद ही कुछ निश्चित कहा जा सकता है।

