Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Eye Care Tips for Summer: गर्मियों में इस तरह से करें आंखो की सुरक्षा…
  • Lifestyle

Eye Care Tips for Summer: गर्मियों में इस तरह से करें आंखो की सुरक्षा…

Hema Gupta May 2, 2025

Eye Care Tips for Summer: गर्मियों के मौसम जहां एक ओर छुट्टियों और मौज-मस्ती का समय होता है, वहीं यह आंखों के लिए कई समस्याएं लेकर आता है। तेज धूप, धूल, पसीना, और अत्यधिक गर्मी आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनसे बचाव और देखभाल बेहद जरूरी है, क्योकि आंखे शरीर का सबसे संवेदनशील अंग भी होती हैं।

Read More: Food Poisoning in Children: बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार जल्दी क्यों होते हैं? जानिए

धूप से बचाव के लिए सनग्लासेस का करें उपयोग…

गर्मियों में तेज धूप और अल्ट्रावॉयलेट किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। UV किरणों से रेटिना डैमेज, मोतियाबिंद और फोटोकरेटाइटिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जब भी आप धूप में बाहर निकलें, ऐसे सनग्लासेस का उपयोग करे जो UV किरणो से प्रोटेक्ट करें।

आंखों को बार-बार ठंडे पानी से धोएं…

गर्मियों में आंखों में जलन, खुजली की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए दिन में 3–4 बार आंखों को ठंडे पानी से धोना चाहिए। इससे आंखो को ताजगी मिलती है, और आंखो से धूल मिट्टी भी बाहर कर देता है।

आंखों को बार-बार न छुएं…

गर्मियों में पसीना बहुत आता है, ऐसे में आंखो को छूने से पसीने के कारण हाथों में मौजूद बैक्टीरिया आंखों में पहुंच सकते हैं, जिससे इन्फेक्शन का खतरा हो जाता है। इसलिए आंखो को बार-बार छूना, रगड़ना या मलना बंद कर देना चाहिए।

हाइड्रेशन का रखें ध्यान…

शरीर में पानी की कमी आंखों को भी प्रभावित करती है। डिहाइड्रेशन की वजह से आंखें सूखी, थकी हुई और जलन से भरी हो सकती हैं। इसलिए गर्मियों में खूब पानी पिएं। कम से कम 8 –10 गिलास रोज। साथ ही ताजे फलों का रस, नारियल पानी और छाछ का सेवन न करें।

आंखों की एक्सरसाइज करें…

जो लोग ऑफिस जाते है, वो लंबे समय तक मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठे रहते है, जिससे आंखे थक जाती हैं। ऐसे में “20-20-20” रूल अपनाएं—हर 20 मिनट में 20 फीट दूर किसी चीज को 20 सेकेंड तक देखें। इससे आंखों को आराम मिलता है और फोकस बेहतर होता है। आंखो को गोल- गोल घुमाएं।

हेल्दी डाइट लें…

गर्मियों में आंखों की रोशनी और सेहत बनाए रखने के लिए डाइट में विटामिन ए, सी, ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें जैसे- गाजर, पालक, ब्रोकली, मछली, टमाटर, खीरा और नींबू जैसे खाद्य पदार्थ का सेवन करे जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं।

मेकअप का सावधानी से करें इस्तेमाल..

अगर आप आई-मेकअप का इस्तेमाल करते हैं तो गर्मियों में इसका ध्यान रखना बहुत जरूरी है। पसीने के कारण मेकअप आंखों में जा सकता है जिससे एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है। वाटरप्रूफ और हाई-क्वालिटी मेकअप का ही इस्तेमाल करें, और हर रात सोने से पहले मेकअप अच्छी तरह से साफ करें। इससे आंखो में होने वाले इंफेक्शन से बचा जा सकता है।

 

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: “aaj ka rashifal in hindi : 02 May 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | daily horoscope”
Next: GT vs SRH Match Today: गुजरात का पलड़ा भारी, क्या SRH दे पाएगी टक्कर?

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.