Budget 2025: 1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण मोदी 3.0 में अपना पूर्ण बजट और संसद में अपना आठवां केंद्रीय बजट पेश करेंगी ।
Budget 2025: मीडिल क्लास से लेकर हर कारोबारी को वित्त मंत्री से काफी उम्मीदें और अपेक्षाएं हैं। इस बजट से हर आमजन क्या उम्मीद कर रहा है इस पर सिले सिलेवार दृष्टि डालते हैं –
Auto Expo 2025: भारत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का महाकुंभ
- हर साल मिडिल क्लास सैलरिड वर्ग यह उम्मीद करता है की टैक्स मोर्चे पर उसे राहत मिलेगी हर छोटी से छोटी
खरीद पर उसे टैक्स देना पढता है जिससे उसकी आर्थिक स्तिथि पर दबाव बना रहता है l सैलरिड वर्ग इस बजट से यह
उम्मीद कर रहा है की टैक्स स्लैब मे बढ़ोतरी की जाये और टैक्स प्रतिशत मे कमी की जाये साथ ही टैक्स बचत
योजनाओं को ज़्यादा प्रोत्साहन मिले ताकि ज़्यादा बचत और आर्थिक स्तिथि मे सुधार हो सके. - शहरी और मध्य शहरी क्षेत्रों मे घरों की माँग बढ़ी है इसलिए आमजन की अपेक्षा है कि सरकार ऑफॉर्डबल हाउसिंग
को प्रमोट करें साथ ही 80 C के तहत टैक्स छूट की सीमा 1.5 लाख से बढाकर 5 लाख रुपये की जाये और सरकार
स्टाम्प ड्यूटी मे भी कमी करें ताकि ख़रीदारों पर अतिरिक्त बोझ कम हो सके. - इस बजट मे सरकारी कर्मचारी यह उम्मीद कर रहे हैं की कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) की पेंशन स्कीम
के तहत न्यूनतम पेंशन राशि को 1000 रुपये से बढाकर 7500 रुपये प्रति महा किया जाये. - इस बजट मे आमजन शिक्षा के क्षेत्र मे सरकार से अपेक्षा कर रहा है की गरीब वर्ग के बच्चों की पढ़ाई और अन्य
गतिविधियों पर टैक्स छूट साथ ही प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस और उसमे लगने वाले टैक्स से राहत और बेहतर
सुविधाएँ मिलें. - किसानों की अपेक्षा है की एग्रीकल्चरल ऋण की ब्याज़ दर घटाई जाये साथ ही पीएम सम्मान निधि की राशि 6000
रुपये से बढाकर 12000 रुपये सालाना की जाये और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत छोटे किसानों के
लिये शून्य प्रीमियम पर फसल बीमा स्कीम लाई जाई. - इस बजट मे आमजन टर्म इंन्शुरन्स पर अलग टैक्स छूट की अपेक्षा कर रहा है अधिक से अधिक व्यक्ति इसे लेने
के लिये प्रोत्साहित हो सकें इससे परिवार के लिये वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी.
अब यह तो बजट के बाद ही तय हो पायेगा की इनमे से कितनी अपेक्षाएं पूरी हो पाएंगी और कितनी अधूरी रह जायेंगी
आमजन तो सिर्फ उम्मीद और आग्रह ही कर सकता है की सरकार अब हमारी भी सुनो .
Saturday Special Story- देश में आर्थिक संकट का “ब्लैक बजट”

