Etah Car Accident News: उत्तरप्रदेश के एटा शहर से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही हैं। वहां एक तेज रफ्तार कार 15 फिट दूर गड्ढे में जा गिरी , जिसमें मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई।
कार की तेज रफ्तार होने की वजह से वो पहले पेड़ से टकराई फिर 3 बार पलटी खाकर गड्ढे में गिर गई। वहां आसपास मौजूद लोगों ने कार का दरवाजा तोड़कर सभी को बाहर निकाला।
3 की मौत 2 घायल
कार में सवार मामा- भांजे समेत एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। चीख- पुकार सुनकर वहां मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और कार के दरवाजे को तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे यात्री
घटना का एक वीडियो सामने आया, जिसमें कार की हालत देखी जा सकती है। वहीं एक किशोर जमीन पर पड़ा तड़पता हुआ नजर आ रहा है।
बता दें कि, कार में सवार सभी लोग गुरुग्राम से मैनपुरी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में यह हादसा हो गया।
मैनपुरी के निवासी थे कार सवार
पुलिस ने मृतकों की पहचान कर उनके परिजन को सूचना दे दी है। मृतकों की पहचान शिवम यादव (21), उनके मामा सुमित यादव (23) और मनकी (19) के रूप में हुई है। वहीं, राहुल (28) और खुशबू (22) घायल हैं। ये सभी लोग मैनीपुर के रहने वाले हैं।

यह हादसा 7 फरवरी की सुबह करीब साढ़े 8 बजे जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर मलावन थाना क्षेत्र में हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कैसे हुई दुर्घटना?
प्रत्यक्षदर्शी शिव कुमार घटना को अपने आंखो से देखा उन्होंने बताया कि- “मैं अपने गांव सकीट जा रहा था, तभी अचानक कार बेकाबू होकर पलट गई। इसके बाद मैंने चिल्लाकर स्थानीय लोगों को बुलाया। फिर कार में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन कार अंदर से लॉक थी।
इसके बाद दरवाजा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें 10 से 15 मिनट लग गए, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज भिजवाया।”
