Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • UN मंच से फिर कश्मीर राग! एर्दोगन बोले- भारत-पाक को चाहिए सुरक्षा परिषद की मदद
  • देश-विदेश

UN मंच से फिर कश्मीर राग! एर्दोगन बोले- भारत-पाक को चाहिए सुरक्षा परिषद की मदद

Shital Sharma September 24, 2025

 भारत ने सख्त लहजे में दी चेतावनी

erdogan-un-speech-kashmir-issue-india-reaction-oic-2025

erdogan un speech on kashmir: भारत बोला- जम्मू-कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है

तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से कश्मीर मुद्दे को हवा दी है। मंगलवार को UNGA के 80वें सत्र में उन्होंने कहा कि

 भारत-पाकिस्तान को बातचीत से मसले का हल निकालना चाहिए और जरूरत पड़े तो UN सुरक्षा परिषद की मदद लेनी चाहिए।

भारत की कड़ी प्रतिक्रिया:

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा

 जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। किसी तीसरे देश को इस पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। बेहतर होता कि तुर्किये आतंकवाद पर चिंता जताता, जो कश्मीर की शांति में असली बाधा है।

 ये एर्दोगन की कितनी बार की कोशिश है?

साल मंच एर्दोगन की टिप्पणी
2019 UNGA कश्मीर को UN की निगरानी में रखने की मांग
2020 UNGA भारत में “अन्याय” की बात कही
2021 UNGA कश्मीर में “स्थायी समाधान” की मांग
2022 UNGA “भारत-पाक बात करें” की सलाह
2023 UNGA पाकिस्तान की तारीफ, कश्मीर का जिक्र
2025 UNGA UNSC की मदद से हल निकालने की बात

(2024 में एर्दोगन ने कोई टिप्पणी नहीं की थी)

 सिर्फ बात नहीं, कार्रवाई भी!

एर्दोगन ने मई 2025 में पाकिस्तान को समर्थन देते हुए ड्रोन और हथियार भेजने का वादा किया, ट्रेंड सैनिकों की मदद देने की बात कही खुफिया सहयोग, एनर्जी, और डिफेंस टेक्नोलॉजी साझा करने की हामी भरी

  24 मई 2025 को इस्तांबुल में एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ की मुलाकात हुई, जहां कश्मीर पर खुलकर समर्थन जताया गया।

 OIC ने भी दोहराई वही पुरानी मांगें

23 सितंबर को OIC (इस्लामिक सहयोग संगठन) की जम्मू-कश्मीर पर ‘कॉन्टैक्ट ग्रुप’ बैठक न्यूयॉर्क में हुई। इसमें

  • कश्मीरी नेताओं की रिहाई की मांग
  • कठोर कानूनों को हटाने की अपील
  • UN प्रस्तावों को लागू करने की वकालत
  • LoC पर हालात की जांच के लिए OIC ह्यूमन राइट्स कमीशन को भेजने की मांग

🇵🇰 पाक प्रतिनिधि ने कहा- “भारत ज़ुल्म कर रहा है।”
🇸🇦, 🇹🇷, 🇳🇬, 🇦🇿 देशों ने कश्मीरियों के समर्थन में बयान दिया।

erdogan-un-speech-kashmir-issue-india-reaction-oic-2025

 गाजा और इजराइल पर एर्दोगन का आक्रामक रुख

एर्दोगन ने अपने भाषण में गाजा में इजराइल की कार्रवाई को “नरसंहार” बताया गाजा में हर घंटे एक बच्चा मारा जा रहा है, ये आंकड़े नहीं, इंसानी जिंदगियां हैं। साथ ही उन्होंने फिलिस्तीन को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने की मांग की इजराइल के सीरिया, ईरान, यमन और कतर में हमलों की निंदा की

 भारत के लिए कूटनीतिक चुनौती या सिर्फ दिखावा?

एर्दोगन के बयानों का पाकिस्तान में तो जोरदार स्वागत होता है, लेकिन भारत इसे लगातार ‘आंतरिक मामले में हस्तक्षेप’ करार देता रहा है। भारत के लिए चिंता की बात यह है कि OIC जैसे मंच पर पाकिस्तान को समर्थन मिल रहा है तुर्किये पाकिस्तान को हथियार और कूटनीतिक ताकत दे रहा है UN मंच का बार-बार राजनीतिक इस्तेमाल हो रहा है

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार चुनाव: लालू परिवार पर CBI का शिकंजा, कोर्ट में हाजिरी के आदेश.
Next: OG Movie Release Date: पवन कल्याण के टैटू और इमरान के गैंगस्टर लुक ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट!

Related Stories

Actress On Ali Khamenei Death
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!

Hema Gupta March 2, 2026
जंग में फ्रांस की एंट्री!
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

Narendra Singh March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • देश-विदेश

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?

Shital Sharma March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!
  • भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 
  • भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन,  हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी
  • Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.