Environmentalists will protest by hugging trees: भोपाल के अयोध्या बायपास में 10 लेन बनाने के लिए 7871 पेड़ों को काटने पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) रोक लगा दी गई है. और अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी. इससे पहले पेड़ों को कटने से बचाने के लए गुरुवार को लोग सड़क पर उतरेंगे.
पर्यावरणविद् का कहना है कि, जिन पेड़ों को NHAI नगर निगम के जरिए काट रहा है, उनकी उम्र 40 से 80 साल तक है.
भले ही 81 हजार पौधे रोपने का दावा किया जा रहा हो, लेकिन इन पौधों को पेड़ बनने में सालों लग जाएंगे. ऐसे में एनएचएआई 10 की बजाय सिक्सलेन बनाने पर जोर दें.

Environmentalists will protest by hugging trees: पर्यावरणप्रेमी पेड़ों से लिपटकर आंदोलन करेंगे
बता दें की पेड़ों को बचाने के लिए गुरुवार दोपहर 2 बजे कई पर्यावरणप्रेमी काकड़ा फार्म हाउस अयोध्या बायपास पर पहुंचेंगे.. और पेड़ों से लिपटकर उन्हें बचाने की गुहार लगाएंगे.
पर्यावरणविद् डॉ सुभाष सिंह पांडे ने बताया कि.. पेड़ों को बचाने के लिए अब सड़क पर उतरेंगे. अयोध्या बायपास का इलाका काफी हरा-भरा है.
ऐसे में पेड़ों को काट दिया जाता है तो हरियाली उजड़ जाएगी. इसलिए गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग एकसाथ जुटेंगे और पेड़ों को बचाने की गुहार लगाएंगे.
Environmentalists will protest by hugging trees: 16 किमी लंबा 10 लेन
आसाराम चौराहा से रत्नागिरि तिराहे तक 16 किमी लंबे अयोध्या बायपास को दस लेन बनाया जाना है. और तीन दिन पहले गठित कमेटी के आदेश के बाद नगर निगम के माध्यम से एनएचएआई ने पेड़ कटवाने का काम शुरू किया.
NGT में इस मामले की सुनवाई जस्टिस पुष्पा सत्यनारायणा और एक्सपर्ट मेंबर सुधीर कुमार चतुर्वेदी की पीठ ने की.
इसलिए अगली सुनवाई तक प्रोजेक्ट स्थल पर पेड़ों की कटाई या कटाई नहीं की जाए.
हालांकि, एनजीटी ने स्पष्ट किया है कि.. एनएचएआई पेड़ों को काटे बिना सड़क प्रोजेक्ट का अन्य कार्य जारी रख सकता है.
Environmentalists will protest by hugging trees: कांग्रेस का दो दिन तक प्रदर्शन
बता दें कि सोमवार को अयोध्या बायपास पर कई पेड़ों को काटने की कार्रवाई की गई थी। इसका कांग्रेस ने विरोध किया। एनएचएआई ठेकेदार के जरिए पेड़ कटवा रहा है।
मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता अभिनव बरोलिया ने कार्रवाई का विरोध जताया। साथ ही इसे तुरंत रोकने की मांग की।
