धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच भावुक हुए सनी

पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंचे सनी देओल, बेटे करण के साथ खेतों में बिताया समय; बोले- मिसिंग यू पापा

सनी देओल ने बेटे करण के साथ लोनावला स्थित धर्मेंद्र के फार्महाउस का दौरा किया और वीडियो साझा कर पिता को याद किया।

By : सोनिया रायकवार
पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंचे सनी देओल, बेटे करण के साथ खेतों में बिताया समय; बोले- मिसिंग यू पापा

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ दिवंगत पिता धर्मेंद्र के महाराष्ट्र स्थित फार्महाउस पहुंचे। लोनावला की पहाड़ियों के बीच बने इस फार्महाउस में पहुंचकर सनी अपने पिता को याद करते हुए भावुक नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस दौरे का एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा- 'मिसिंग यू पापा'।

बेटे करण को दिखाया दादा का खेत

सनी देओल की ओर से शेयर किए गए वीडियो में वे बेटे करण के साथ खेतों में खड़े नजर आ रहे हैं। वहां स्थानीय मजदूर धान की सफाई और कटाई से जुड़े काम में जुटे हुए हैं। वीडियो में सनी करण को बताते हैं कि यह उनके पिता का खेत है और करण के लिए वे बड़े पापा थे।


इस वीडियो के बैकग्राउंड में सनी ने अपनी फिल्म 'अपने' का टाइटल ट्रैक लगाया है। इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर कीं।

1985 में धर्मेंद्र ने खरीदा था फार्महाउस

महाराष्ट्र में लोनावला और खंडाला की पहाड़ियों के बीच स्थित यह फार्महाउस करीब 100 एकड़ में फैला है। बताया जाता है कि धर्मेंद्र ने इसे 1985 में खरीदा था। उन्हें खेती-बाड़ी का काफी शौक था। वे यहां अपने हाथों से फल और सब्जियां उगाते थे।

धर्मेंद्र अक्सर सोशल मीडिया पर फार्महाउस से जुड़े वीडियो शेयर करते थे।

इनमें वे कभी ट्रैक्टर चलाते तो कभी खेतों में काम करते नजर आते थे। यह जगह उनके लिए सुकून का खास ठिकाना थी।

मुंबई की चकाचौंध से दूर बिताते थे समय

धर्मेंद्र को मुंबई की भागदौड़ के मुकाबले फार्महाउस का शांत माहौल पसंद था। जीवन के आखिरी वर्षों में उन्होंने अपना काफी समय यहीं बिताया। वे प्रकृति के करीब रहना और स्थानीय लोगों के साथ वक्त गुजारना पसंद करते थे।

धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद सनी देओल का यह वीडियो पिता के साथ जुड़ी यादों को फिर से सामने ले आया है।

संबंधित सामग्री

हॉलीवुड के बड़े सितारों के बीच चमके ऋतिक रोशन, LACMA Gala में शामिल होने वाले पहले भारतीय अभिनेता बने

हॉलीवुड के बड़े सितारों के बीच चमके ऋतिक रोशन, LACMA Gala में शामिल होने वाले पहले भारतीय अभिनेता बने

ऋतिक रोशन ने लॉस एंजिल्स में 15वें LACMA Art + Film Gala में शिरकत की और लियोनार्डो डिकैप्रियो व टॉम हैंक्स संग नजर आए।

09 Nov 2026
प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी पति निक जोनस के साथ मनाई दिवाली, ससुराल के आलीशान घर की तस्वीरें वायरल

प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी पति निक जोनस के साथ मनाई दिवाली, ससुराल के आलीशान घर की तस्वीरें वायरल

लॉस एंजिल्स स्थित प्रियंका चोपड़ा के घर दीयों, मोमबत्तियों, गेंदे के फूलों और पारंपरिक झूमरों से दिवाली सजावट की गई। मॉडर्न इंटीरियर और भारतीय परंपरा का मेल खास नजर आया।

09 Nov 2026
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 2 दिनों में 221 करोड़ रुपये की कमाई; कई फिल्मों को छोड़ा पीछे

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 2 दिनों में 221 करोड़ रुपये की कमाई; कई फिल्मों को छोड़ा पीछे

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ ने दो दिनों में दुनियाभर में 221.05 करोड़ रुपये कमाए और रणबीर कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

08 Nov 2026
सूखा प्रभावित किसानों के साथ दिवाली मनाएंगे CM देवेंद्र फडणवीस, मंत्रियों को भी गांवों में जाने की अपील

सूखा प्रभावित किसानों के साथ दिवाली मनाएंगे CM देवेंद्र फडणवीस, मंत्रियों को भी गांवों में जाने की अपील

महाराष्ट्र के 305 सूखाग्रस्त तालुकों के किसानों का हौसला बढ़ाने के लिए फडणवीस गांव में दिवाली मनाएंगे। सरकार ने किसानों को 5 हजार रुपये की अग्रिम सहायता भी घोषित की है।

07 Nov 2026
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में लगा सितारों का मेला, नीता अंबानी से ऐश्वर्या-अभिषेक तक पहुंचे कई दिग्गज

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में लगा सितारों का मेला, नीता अंबानी से ऐश्वर्या-अभिषेक तक पहुंचे कई दिग्गज

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या-अभिषेक, नीता अंबानी, करीना-सैफ, अक्षय कुमार समेत कई सितारे शामिल हुए।

06 Nov 2026