आयुष्मान खुराना को धमकी भरा ऑडियो मैसेज

आयुष्मान खुराना को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी, ऑडियो मैसेज भेजकर मांगे करोड़ों रुपये

आयुष्मान खुराना को कथित तौर पर लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी भरा ऑडियो भेजकर करोड़ों रुपये मांगे गए। पुलिस आवाज का मिलान कर मामले की जांच कर रही है।

By : सोनिया रायकवार
आयुष्मान खुराना को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी, ऑडियो मैसेज भेजकर मांगे करोड़ों रुपये

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना को कथित तौर पर धमकी भरा ऑडियो मैसेज भेजा गया है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, मैसेज भेजने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया और एक्टर से करोड़ों रुपये की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अब तक इस मामले में FIR दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

ऑडियो की आवाज का किया जा रहा मिलान

पुलिस को मिले ऑडियो क्लिप की आवाज का मिलान एक ऐसे आरोपी के वॉइस सैंपल से किया जा रहा है, जिसका नाम पहले से पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद है। जांच की जा रही है कि धमकी देने वाले व्यक्ति का संबंध उस आरोपी से है या नहीं। फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।

तुषार कपूर को भी मिला था धमकी भरा मैसेज

इससे पहले बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर को भी इसी तरह का धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला था। मैसेज भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया था और कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की मांग की थी। तुषार कपूर ने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी थी। इसके बाद मामले की जांच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम ने ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच की थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, धमकी भरे मैसेज की आवाज का मिलान हैरी बॉक्सर के आधिकारिक ऑडियो सैंपल से किया गया, लेकिन दोनों आवाजें मेल नहीं खाईं। इसके बाद पुलिस ने फर्जी कॉल की आशंका जताई थी।

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को भी मिली थीं धमकियां

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अन्य लोगों को भी पहले धमकियां मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। रणवीर सिंह के मैनेजर को कथित तौर पर वॉइस नोट भेजकर 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। मैसेज में रकम नहीं देने पर रणवीर सिंह और उनके स्टाफ को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी। वहीं, फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद भी लॉरेंस गैंग और हैरी बॉक्सर का नाम सामने आया था। पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा और कॉमेडियन कपिल शर्मा से जुड़े मामलों में भी धमकियों और फायरिंग की घटनाओं की चर्चा रही है। फिलहाल आयुष्मान खुराना को मिले कथित धमकी भरे ऑडियो की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मैसेज भेजने वाला व्यक्ति कौन है और क्या उसका किसी संगठित गिरोह से कोई संबंध है।

संबंधित सामग्री

‘जोश’ एक्टर शरद कपूर की हालत देख फैंस हैरान, 4 कुत्तों को अस्थायी तौर पर भेजा गया YODA सेंटर

‘जोश’ एक्टर शरद कपूर की हालत देख फैंस हैरान, 4 कुत्तों को अस्थायी तौर पर भेजा गया YODA सेंटर

‘जोश’ अभिनेता शरद कपूर पैर की चोट और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। देखभाल में असमर्थता के चलते उनके चार कुत्ते अस्थायी रूप से YODA सेंटर भेजे गए।

14 Nov 2026
अभिनेता टीनू आनंद अस्पताल से डिस्चार्ज, पांच पसलियों में हुआ था फ्रैक्चर; घर पर जारी है इलाज

अभिनेता टीनू आनंद अस्पताल से डिस्चार्ज, पांच पसलियों में हुआ था फ्रैक्चर; घर पर जारी है इलाज

टीनू आनंद ICU में इलाज के बाद खतरे से बाहर हैं। उनकी फिजियोथेरेपी घर पर चल रही है, जबकि डबिंग प्रोजेक्ट्स पर वापसी फिलहाल टली हुई है।

13 Nov 2026
मौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन, 54 साल का साथ छूटा

मौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन, 54 साल का साथ छूटा

जयंत मुखर्जी उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया और संगीत के क्षेत्र में भी योगदान दिया।

13 Nov 2026
कॉफी विद करण 9 में सिद्धार्थ-कियारा के खुलासे, कार्तिक के PR बजट पर कसा तंज; शेरशाह के दौरान हुआ था ब्रेकअप

कॉफी विद करण 9 में सिद्धार्थ-कियारा के खुलासे, कार्तिक के PR बजट पर कसा तंज; शेरशाह के दौरान हुआ था ब्रेकअप

‘कॉफी विद करण 9’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने कार्तिक आर्यन के PR बजट, ‘टॉक्सिक’ सीन और अपने रिश्ते से जुड़े कई खुलासे किए।

12 Nov 2026
लक्ष्मी पूजा के दौरान रणवीर सिंह के नाना का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

लक्ष्मी पूजा के दौरान रणवीर सिंह के नाना का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

रणवीर सिंह के नाना डॉ. राम हीराचंद हींगोरानी का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिवार ने भावुक पोस्ट के जरिए जानकारी साझा की।

11 Nov 2026