Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • England 2nd test Squad: इंग्लैंड टीम में 4 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में इस प्लेयर की वापसी!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

England 2nd test Squad: इंग्लैंड टीम में 4 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में इस प्लेयर की वापसी!

Hema Gupta June 27, 2025

England 2nd test Squad: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल कर लिया है। बोर्ड ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा— “जोफ्रा आर्चर इज बैक।”

Read More: Suryakumar Health Update: स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती सूर्यकुमार, इंस्टाग्राम पर दी हेल्थ अपडेट…

30 साल के आर्चर ने चार साल पहले फरवरी 2021 में आखिरी टेस्ट मैच खेला था। हाल ही में उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास किया है, जिससे उनकी टीम में वापसी का रास्ता साफ हुआ।

ससेक्स के लिए खेला काउंटी मैच….

जोफ्रा आर्चर को 4 दिन पहले ही 22 जून को काउंटी मैच में ससेक्स की ओर से खेलने का मौका दिया गया था। इस मुकाबले में आर्चर ने 18 ओवर गेंदबाजी की और 32 रन देकर एक विकेट लिया। उनकी गेंदबाजी में पुराने तेवर नजर आए, जिससे इंग्लैंड को उम्मीद है कि वह टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देंगे।

Jofra Archer is 𝑩𝑨𝑪𝑲 🔥

Our squad to take on India in the second Test has just dropped 📋👇

— England Cricket (@englandcricket) June 26, 2025

कप्तान स्टोक्स ने दिए थे संकेत

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कुछ दिन पहले ही संकेत दे दिए थे कि आर्चर जल्द टेस्ट टीम में लौट सकते हैं। स्टोक्स ने कहा था—

“जोफ्रा फिर से टेस्ट जर्सी पहनने के लिए बेताब हैं।”

इंग्लैंड फिलहाल चोटिल तेज गेंदबाजों की समस्या से जूझ रही है। मार्क वुड, ओली स्टोन और गस एटकिंसन जैसे गेंदबाज चोटिल हैं, जिसकी वजह से आर्चर को मौका मिला है।

इंजरी ने जोफ्रा किया परेशान…

जोफ्रा आर्चर अपने करियर में लगातार इंजरी की वजह से क्रिकेट से दूर रहे हैं। उन्होंने 2019 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन आखिरी टेस्ट फरवरी 2021 में खेला। इस दौरान उन्हें कोहनी और पीठ की चोटों ने काफी परेशान किया। अब फिट होकर उनकी वापसी इंग्लैंड के लिए राहत की खबर है।

इंग्लैंड का टेस्ट स्क्वॉड

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड में ये खिलाड़ी शामिल है-

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, ओली पोप, जो रूट, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जिमी ओवरटन, जैमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।

📺 Headingley Unfiltered

Behind-the-scenes of England Men’s stunning victory in Leeds.

— England Cricket (@englandcricket) June 26, 2025

2 जुलाई से शुरू होगा दूसरा टेस्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। इस सीरीज में मेजबान इंग्लैंड 1-0 से आगे है। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट मैच 5 विकेट से अपने नाम किया था।

फैंस को अब आर्चर के मैदान पर उतरने का बेसब्री से इंतजार है। उनकी तेज गेंदबाजी भारत के खिलाफ इंग्लैंड की बड़ी ताकत साबित हो सकती है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous:  जुलाई 2025 का ग्रह संयोग: इन 6 राशियों पर बरसेगा पैसा ही पैसा
Next: ICC Cricket Rule Changes: क्रिकेट के बदले 6 नियम, नो बॉल पर भी अब होगा कैच का रिव्यू!

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.