Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • Engineer Dies During Hair Transplant: पति बोला सरप्राइज दूंगा, हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान इंजीनियर की मौत!
  • उत्तर प्रदेश

Engineer Dies During Hair Transplant: पति बोला सरप्राइज दूंगा, हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान इंजीनियर की मौत!

himani Shrotiya May 12, 2025

Engineer Dies During Hair Transplant:  कानपुर नगर के पनकी पावर हाउस में कार्यरत एक इंजीनियर की हेयर ट्रांसप्लांट प्रक्रिया के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली घटना 14 मार्च 2025 को पनकी ऑफिशल कॉलोनी में घटी।

हेयर ट्रांसप्लांट से बिगड़ी हालत

मृतक इंजीनियर, जिनकी पहचान विनीत दुबे (37) के रूप में हुई, एक निजी क्लिनिक में हेयर ट्रांसप्लांट कराने गए थे। इस दौरान डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उनके चेहरे पर अचानक गंभीर सूजन आ गई और उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना ने न केवल उनके परिवार को सदमे में डाल दिया, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में लापरवाही के गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए।

पति ने कहा सरप्राइज देगा

जानकारी के अनुसार, विनीत दुबे पनकी पावर प्लांट में assistant engineer के पद पर कार्यरत थे और अपने परिवार के साथ पनकी ऑफिशल कॉलोनी में रहते थे। उनकी पत्नी जया दुबे ने बताया कि होली के त्योहार के दौरान वह अपने दो बच्चों के साथ मायके गई थीं। इस दौरान विनीत ने फोन पर कहा था कि वह उन्हें एक सरप्राइज देना चाहते हैं। जया को बाद में पता चला कि यह सरप्राइज हेयर ट्रांसप्लांट था। लेकिन यह सरप्राइज उनके लिए जीवन का सबसे बड़ा दुख बन गया।

विनीत के चेहरे पर आई सूजन

14 मार्च को जया को सूचना मिली कि विनीत को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब वह अस्पताल पहुंचीं, तब तक विनीत की हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। उनके चेहरे पर इतनी सूजन थी कि वह पहचान में भी नहीं आ रहे थे। इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं।

Engineer Dies During Hair Transplant: लापरवाही से हुई मौत

परिजनों ने इस घटना को चिकित्सकीय लापरवाही का मामला बताते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की। हालांकि, शुरुआत में उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई। थाना, चौकी, SP और DCP कार्यालयों के चक्कर काटने के बाद भी कोई प्रगति नहीं हुई। आखिरकार परिजनों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज की।

Read  More: BALIYA NEWS: बलिया में सनसनीखेज वारदात, खेत के किनारे मिला टुकड़ों में बंटा शव, इलाके में दहशत

डॉ. को भेजा समन

इस शिकायत के 54 दिन बाद, रावतपुर थाने में डॉ. अनुष्का तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज की गई। यह मामला भारतीय नवीन संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत दर्ज किया गया, जो लापरवाही के कारण मृत्यु से संबंधित है। ACP अभिषेक पांडे ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा, “मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमने उन लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिन्होंने इंजीनियर को डॉक्टर से मिलवाया था। डॉक्टर को समन भेजा गया है, लेकिन वह अभी तक पेश नहीं हुई हैं। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

जांच में जुटी पुलिस

यह घटना कानपुर में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और निजी क्लिनिकों में प्रक्रियाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाती है। हेयर ट्रांसप्लांट जैसी प्रक्रियाएं, जो आजकल आम हो गई हैं, अगर गलत तरीके से की जाएं तो जानलेवा साबित हो सकती हैं। इस मामले ने लोगों को सतर्क किया है कि ऐसी प्रक्रियाओं से पहले क्लिनिक और डॉक्टर की विश्वसनीयता की पूरी जांच जरूरी है।

अभिषेक पांडे, एसीपी कल्याणपुर
अभिषेक पांडे, एसीपी कल्याणपुर

पुलिस अब इस मामले में तेजी से जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही दोषी को सजा मिलेगी। विनीत के परिवार का कहना है कि उनकी लड़ाई केवल न्याय के लिए है, ताकि भविष्य में कोई और परिवार ऐसी त्रासदी न झेले। यह घटना न केवल एक परिवार की व्यक्तिगत हानि है, बल्कि समाज के लिए भी एक चेतावनी है।

इब्ने हसन ज़ैदी की रिपोर्ट

 

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Operation Sindoor PM Modi Address: देश के मुखिया नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे करेंगे देश को संबोधित,ऑपरेशन सिंदूर के बारे में देंगे जानकारी
Next: Bahraich Cyber Crime News: सायबर क्राइम का सरगना दाऊद गिरफ्तार, बहराइच पुलिस ने पौने दो करोड़ की ठगी का किया खुलासा

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.