Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • ENG W vs SL W World Cup 2025: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रन से हराकर तीसरी जीत की दर्ज, नैट सिवर-ब्रंट का धमाकेदार शतक…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ENG W vs SL W World Cup 2025: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रन से हराकर तीसरी जीत की दर्ज, नैट सिवर-ब्रंट का धमाकेदार शतक…

Hema Gupta October 12, 2025

ENG W vs SL W World Cup 2025: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रन से हराकर इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली। यह मैच 11 अक्टूबर को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया।

Read More: Hardik Dating Maheika Sharma: हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा के संग रिलेशनशिप को किया कंफर्म!

बता दें कि, इंग्लैंड की कैप्टन नैटली सिवर-ब्रंट ने शतक लगया और गेंदबाजी में 2 विकेट भी चटकाएं। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं टीम से सोफी एकलस्टन ने 4 विकेट लिए। टीम की जीत में दोनों खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई।

इंग्लैंड का शानदार प्रदर्शन…

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट गवांकर 253 रन बनाए। विकेटकीपर एमी जोन्स महज 11 रन बनाकर आउट हो गई, जबकि टैमी ब्यूमोंट ने 32 रन बनाए। फिर आईं इंग्लैंड की पूर्व कप्तान हेदर नाइट उन्होंने 29 रन बनाए।

इसके बाद कप्तान नैट सिवर-ब्रंट ने सोफिया डंकली के साथ पारी को संभाला। डंकली 18 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि सिवर-ब्रंट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के लिए विमेंस वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने डैनी व्याट हॉज के 27 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ा और अपना आंकड़ा 28 छक्कों तक पहुंचाया।

सिवर-ब्रंट का धमाकेदार शतक…

सिवर-ब्रंट ने अंत तक जिम्मेदारी से खेलते हुए 117 रन की शतकीय पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों में एमा लंब (13 रन), एलिस कैप्सी (0 रन), और चार्ली डीन (19 रन) ने सहयोग दिया।

England make it three out of three and go top of the #CWC25 table after beating Sri Lanka 👏#ENGvSL 📝: https://t.co/Sx63MzedY0 pic.twitter.com/DLELFpKDYn

— ICC (@ICC) October 11, 2025

श्रीलंका की ओर से इनोका राणावीरा ने 3 विकेट लिए, जबकि सुगंधिका कुमारी और उद्देशिका प्रबोधिनी को 2-2 विकेट मिले।

🚨 ENGLAND TOO STRONG FOR SRI LANKA 🚨

England beat Sri Lanka by 89 runs at ICC Women’s Cricket World Cup 2025 and makes it 3 wins out of 3 matches so far in the tournament. 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿🔥#ENGvSL #CWC25 #ENGWvSLWpic.twitter.com/Av1Gus6li4

— Cricholic Mrigankaaaa🇮🇳❤️ (@MSDianMrigu) October 11, 2025

श्रीलंका कप्तान हुई चोटिल..शुरुआत रही खराब…

टॉस जीतकर टीम ने पहले गेंदबाजी चुनी। वहीं इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 254 रन का टारगेट दिया। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत खराब रही।

कप्तान चमारी अटापट्टू चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गईं। उनके बाद विश्मी गुणारत्ने (10), हसिनी परेरा (35), और हर्षिता समरविक्रमा (33) सस्ते में आउट हो गईं।

अटापट्टू बाद में दोबारा बैटिंग करने लौटीं, लेकिन सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गईं। अनुष्का संजीवनी (10) और कविषा दिलहारी (4) भी टीम को संभाल नहीं सकीं।

164 रन पर बिखरी श्रीलंकाई टीम…

श्रीलंका की टीम 164 रन पर ऑलआउट हो गई। निलाक्षी डी सिल्वा ने 23 रन बनाकर कुछ कोशिश की, लेकिन टीम 200 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई।

इंग्लैंड की ओर से सोफी एकलस्टन ने 10 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके। नैटली सिवर-ब्रंट और चार्ली डीन को 2-2 विकेट मिले। लिंसी स्मिथ और एलिस कैप्सी ने एक-एक विकेट लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड

एमी जोन्स (विकेटकीपर), टैमी ब्यूमोंट, हेदर नाइट, एमा लंब, नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकली, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफी एकलस्टन, लिंसी स्मिथ, लौरेन बेल।

श्रीलंका

चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विश्मी गुणारत्ने, कविशा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), देवमी विहंगा, सुगंधिका कुमारी, उद्देशिका प्रबोधनी और इनोका राणावीरा।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Motipura Balaji Dham Vidisha: मंदिर के अंदर जाते ही मिलती हैं भूत-प्रेत से मुक्ति, जानिए मान्यताएं…
Next: भावांतर योजना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन का अन्नदाता व्यक्त कर रहे आभार, उज्जैन में निकलेगी बड़ी ट्रैक्टर रैली

Related Stories

Palghar gas leak
  • Top Story
  • देश-विदेश

पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट

himani Shrotiya March 2, 2026
Congress Workers Bail AI Summit
  • Top Story
  • देश-विदेश

AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध

himani Shrotiya March 2, 2026
War Impact on India
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

himani Shrotiya March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
  • जिम में महिला ट्रेनर नहीं रखा तो होगी कार्रवाई, CM योगी के सख्त आदेश
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.