Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • ENG W vs BAN W World CUP 2025: इंग्लैंड ने बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त, हेदर नाइट बनी मैच की हीरो…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ENG W vs BAN W World CUP 2025: इंग्लैंड ने बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त, हेदर नाइट बनी मैच की हीरो…

Hema Gupta October 8, 2025

ENG W vs BAN W World CUP 2025: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के 8वें मुकाबले में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातर दूसरी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश टीम ने 178 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम ने 46.1 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

Read More: ICC Player of the Month: सितंबर के लिए ICC ने 3 खिलाड़ियों को किया नॉमिनेट, भारत के अभिषेक और कुलदीप शामिल!

बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही…

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम 49.4 ओवर में ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर रुबिया हैदर सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गईं। कप्तान निगर सुल्ताना भी खाता खोले बिना लिंसी स्मिथ की गेंद पर पवेलियन लौट गईं।

इसके बाद शरमीन अख्तर और सोभना मोस्तरी ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी की। शरमीन 52 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुईं।सोभना मोस्तरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 108 गेंदों पर 60 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल थे। उनके अलावा राबेया खान ने 27 गेंदों पर तेजतर्रार 43 रन ठोके, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था।

इंग्लैंड की ओर से सोफी एकलस्टन ने 3 विकेट झटके, जबकि चार्ली डीन, एलिस कैप्सी और लिंसी स्मिथ को 2-2 विकेट मिले। लॉरेन बेल ने भी एक विकेट लिया।

Knight holds firm as England make it two in two at #CWC25 👊

As it happened in #ENGvBAN ✍️: https://t.co/yjZ4cPwlWT pic.twitter.com/Ij8sMWPHFJ

— ICC (@ICC) October 7, 2025

इंग्लैंड का कुछ इस तरह रहा प्रदर्शन…

179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। शुरुआती ओवरों में ही एमी जोन्स (1) और टैमी ब्यूमोंट (13) सस्ते में आउट हो गईं।
कप्तान नैटली सिवर-ब्रंट और पूर्व कप्तान हेदर नाइट ने पारी को संभालने की कोशिश की। सिवर-ब्रंट ने 32 रन बनाकर वो भी आउट हो गईं। इसके बाद टीम का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया — सोफिया डंकली खाता नहीं खोल सकीं और एमा लंब 1 रन पर आउट हो गईं। एलिस कैप्सी ने 20 रन जोड़कर टीम को 100 के पार पहुंचाया, मगर वह भी लंबा नहीं खेल सकीं।

इस तरह इंग्लैंड के 103 रन पर 6 विकेट गिर चुके थे और मैच बांग्लादेश के पक्ष में जाता दिख रहा था।

नाइट और डीन की मैच-विनिंग साझेदारी…

ऐसे में हेदर नाइट और नंबर-8 बल्लेबाज चार्ली डीन ने इंग्लैंड की नैया पार लगाई। दोनों ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए सातवें विकेट के लिए 79 रनों की अटूट साझेदारी की।
नाइट ने 79 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने कई बेहतरीन चौके लगाए। वहीं, डीन ने 27 रन बनाकर अहम योगदान दिया। दोनों ने मिलकर 47वें ओवर में टीम को जीत दिला दी।

बांग्लादेश की ओर से फहीमा खातून ने 3 विकेट लिए, जबकि मारुफा अख्तर को 2 और संजिदा अख्तर को 1 विकेट मिला।

इंग्लैंड पॉइंट्स टेबल में टॉप पर….

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की और पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया। टीम ने अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 10 विकेट से हराया था।

वहीं, बांग्लादेश को टूर्नामेंट में पहली हार झेलनी पड़ी। उसने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी थी।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS : मुख्यमंत्री साय जनजातीय कार्यक्रम में शामिल होंगे, बस्तर राइजिंग शुरूआत
Next: LPG Cylinder Blast: जयपुर-अजमेर हाईवे पर रातभर गूंजते रहे सिलेंडर ब्लास्ट, आग के दरिया में तब्दील हुआ पूरा इलाका

Related Stories

nationmirror
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान

Shital Sharma March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • देश-विदेश

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?

Shital Sharma March 2, 2026
iran-israel-war-pm-modi-ccs-meeting-uae-netanyahu-call
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें

Shital Sharma March 2, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.