ENG Vs SL T20 WC 2026: T-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज के दूसरे मैच में श्रीलंका और इंग्लैंड आमने – सामने होंगी। यह मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 22 फरवरी यानी की आज खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3 बजे से शुरु होगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले 2.30 बजे टॉस किया जाएगा।
ENG Vs SL T20 WC 2026: दोनों टीमों का इस लीग में अब तक हाल
ग्रुप स्टेज में श्रीलंका और इंग्लैंड दोनों ही टीमों ने अब तक 4-4 मैच खेले हैं, जिसमें से दोनों ही टीमों को 3-3 मैचों में जीत मिली है, जबकि 1-1 मैच में दोनों को हार का सामना करना पड़ा।
श्रीलंका ने आयरलैंड, ओमान और ऑस्ट्रेलिया को हराया। वहीं इंग्लैंड ने नेपाल, स्कॉटलैंड और इटली को हराया। एक मैच में श्रीलंका को जिम्बाब्वे के हाथ से हार का सामना करना पड़ेगा, जबकि इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के हाथों हार की सामना करना पड़ा।
कहां देख सकते हैं मैच?
सुपर-8 स्टेज का दूसरा मुकाबला श्रीलंका और इंग्लैंड के बीचहै, इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI
श्रीलंका
पाथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, दासुन शनाका (कप्तान),कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, प्रमोद मदुशन, दिलशान मदुशंका।
इंग्लैंड
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद।
