Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • ENG vs SA Womens WC: इंग्लैंड से बदला पूरा! साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप फाइनल में पहली बार बनाई जगह…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ENG vs SA Womens WC: इंग्लैंड से बदला पूरा! साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप फाइनल में पहली बार बनाई जगह…

Hema Gupta October 30, 2025

ENG vs SA Womens WC: साउथ अफ्रीकी विमेंस टीम ने इंग्लैड को 125 रनों से हराया। इस शानदार जीत के साथ पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर पाई। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गया, जिसमें इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

Read More: SA vs PAK T20 Series 2025: साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, T-20 सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त…

वहीं पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 319 रनों का टारगेट दिया। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 42.3 ओवर में 194 रन पर ऑलआउट हो गई।

लौरा वोल्वार्ट का धमाकेदार शतक…

कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने कप्तानी पारी खेलते हुए मैच का रुख पूरी तरह साउथ अफ्रीका के पक्ष में मोड़ दिया। उन्होंने 143 गेंदों पर 169 रन बनाए, जिसमें 20 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वोल्वार्ट ने ताजमिन ब्रिट्ज़ के साथ पहले विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की।

South Africa storm into the #CWC25 final 👏🇿🇦 pic.twitter.com/hU9nEPIsJX

— ICC (@ICC) October 29, 2025

ब्रिट्ज़ ने 45 रन का योगदान दिया। हालांकि मिडल ऑर्डर जल्दी बिखर गया था, लेकिन वोल्वार्ट ने एक छोर संभाले रखा और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लैंड की तरफ से सोफी एक्लेस्टोन ने 4 विकेट लिए।

इंग्लैंड की पारी हुई ध्वस्त…

320 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत कमजोर रही। टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही। कप्तान नैट सिवर-ब्रंट ने सर्वाधिक 64 रन बनाए, जबकि एलिस कैप्सी ने 50 रन का योगदान दिया।

𝐖𝐇𝐀𝐓 𝐀 𝐏𝐄𝐑𝐅𝐎𝐑𝐌𝐀𝐍𝐂𝐄! 💥

South Africa secured a stunning victory over England to book their spot in the summit clash of #CWC25 🤩#ENGvSA pic.twitter.com/pHnNLP2IBb

— ICC (@ICC) October 29, 2025

साउथ अफ्रीका की ओर से मारीजान कैप ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए और इंग्लैंड को 194 रन पर रोक दिया।

इंग्लैंड से पुराना हिसाब किया चुकता…

यह जीत साउथ अफ्रीका के लिए ऐतिहासिक होने के साथ-साथ भावनात्मक भी रही। टीम को पिछले दो वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने ही बाहर किया था। इसके अलावा, टूर्नामेंट के पहले मैच में साउथ अफ्रीका 69 रन पर सिमट गई थी। इस जीत से टीम ने इंग्लैंड से पुराना बदला चुका लिया।

Marizanne Kapp delivered a spell for the ages to become the all-time leading wicket-taker in Women’s @cricketworldcup history 🙌

Watch the highlights ➡️ https://t.co/HBpUrcuBEn pic.twitter.com/rM8v9AzRNX

— ICC (@ICC) October 30, 2025

अब भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल पर निगाहें…

अब सभी की निगाहें दूसरे सेमीफाइनल पर हैं, जो 30 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड कप 2025 की पिछली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

प्लेयर ऑफ द मैच – लौरा वोल्वार्ट…

लौरा वोल्वार्ट को उनकी शानदार कप्तानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी यह पारी वर्ल्ड कप इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक मानी जा रही है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

इंग्लैंड

टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट, डैनी वायट हॉज, नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकली, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल।

साउथ अफ्रीका

लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, सुने लुस, मारीजान कैप, अनेरी डेरेकसेन, अनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नदिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका, नॉन्कुलुलेको मलाबा।

 

 

 

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Naxal surrender: बीजापुर में 51, कांकेर में 21 नक्सलियों का हथियारों के साथ सरेंडर
Next: CG NEWS : रायगढ़ में घर से 1200 बोरी अवैध धान मिला,राजस्व विभाग ने किया जब्त

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.