Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • ENG vs NZ Women WC: इंग्लैंड की धमाकेदार जीत, सोफी डिवाइन ने वनडे करियर को कहा अलविदा!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ENG vs NZ Women WC: इंग्लैंड की धमाकेदार जीत, सोफी डिवाइन ने वनडे करियर को कहा अलविदा!

Hema Gupta October 27, 2025

ENG vs NZ Women WC: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप मे इंग्लैंड ने अपने आखिरी लीग मैच में शानदार जीत दर्ज की। टीम ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया। इस मुकाबले में हार के साथ ही न्यूजीलैंड का वर्ल्ड कप सफर यहीं समाप्त हो गया।

Read More: IND vs BAN Women Wc: बारिश बनी विलेन, बिना नतीजे के खत्म हुआ मुकाबला…

सोफी डिवाइन ने वनडे करियर से लिया सन्यास…

न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने मैच के तुरंत बाद ही सन्याल लेने का ऐलान कर दिया। सोफी ने 2006 में डेब्यू किया था और अपने लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में 159 मैच खेलें। उन्होंने कुल 4279 रन बनाए। साथ ही सोफी के नाम 9 शतक और 18 अर्धशतक भी शामिल हैं।

A special guard of honour for Sophie Devine as she retires from the 50-over format after 19 years 🥹🖤#ENGvNZ | #CWC25 pic.twitter.com/zSUyaJu2oG

— ICC (@ICC) October 26, 2025

न्यूजीलैंड की कमजोर बल्लेबाजी…

विशाखापट्टनम के डॉ. वायएस राजशेखर स्टेडियम में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी , लेकिन टीम 48.1 ओवर में सिर्फ 168 रन पर सिमट गई। जॉर्जिया प्लिमर ने 43 रन बनाए, अमीलिया केर ने 35 रन बनाए और सोफी डिवाइन ने 23 रन बनाए।

इंग्लैंड की ओर से लिंसी स्मिथ ने 3 विकेट लिए, जबकि नैटली सिवर-ब्रंट और एलिस कैप्सी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

एमी जोन्स की शानदार फिफ्टी…

एमी जोन्स की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने 169 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। टीम की शुरुआत मजबूत रही और टैमी ब्यूमोंट व एमी जोन्स ने 75 रन की साझेदारी कर टीम को एक सॉलिड प्लेटफॉर्म दिया। ब्यूमोंट ने 40 रन बनाए, जबकि उनके बाद उतरीं हीथर नाइट ने 33 रन का योगदान दिया।

England wrap up their #CWC25 group-stage with a comfortable win over New Zealand 💪#ENGvNZ 📝: https://t.co/wqXM6fxixa pic.twitter.com/Az7n1XWBoV

— ICC (@ICC) October 26, 2025

अंत तक क्रीज पर डटी रहीं एमी जोन्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 86 रन बनाए और टीम को 29.2 ओवर में 8 विकेट से जीत दिला दी। उनके इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, डिवाइन नहीं बचा सकीं टीम….

न्यूजीलैंड की पारी शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। कप्तान सोफी डिवाइन ने टीम को संभालने की कोशिश जरूर की, लेकिन मिडल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। ब्रुक हॉलिडे सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि मैडी ग्रीन 18 रन से आगे नहीं बढ़ सकीं। इजाबेल गेज ने 14 रन का योगदान दिया और जेस कर 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। लगातार गिरते विकेटों की वजह से पूरी टीम 168 रन पर सिमट गई और बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।

जीत के साथ इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह…

न्यूजीलैंड पर शानदार जीत दर्ज करते हुए इंग्लैंड ने लीग स्टेज के अंत में कुल 11 पॉइंट्स हासिल किए और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब इंग्लैंड 29 अक्टूबर को गुवाहाटी में होने वाले पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना करेगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।

 

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : BJP नेता ने किसान की हत्या की, बीच बचाव करने पहुंची बेटियों के कपड़े फाड़े
Next: दिल्ली-भोपाल से ISIS मॉड्यूल के दो आतंकी गिरफ्तार,दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके में था हमले का प्लान

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.