Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • ENG vs IND Women ODI: प्रतीका रावल पर बर्ताव के चलते ICC का जुर्माना, इंग्लैंड टीम को भी मिली सजा!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ENG vs IND Women ODI: प्रतीका रावल पर बर्ताव के चलते ICC का जुर्माना, इंग्लैंड टीम को भी मिली सजा!

Hema Gupta July 18, 2025

ENG vs IND Women ODI: भारतीय विमेंस टीम ने 16 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच खेला, जिसमें टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेट से मात दी। लेकिन मैच के दौरान की गई कुछ गलतियों की वजह से इंग्लैड टीम और भारतीय विमेंस टीम की ओपनर पर I: प्रतीका रावल पर ICC ने जुर्माना लगाया है।

Read More: ENG vs IND Women 1st ODI: भारतीय विमेंस टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त!

आखिर कितना लगा जुर्माना…

भारतीय ओपनर प्रतीका रावल पर इंग्लैंड के खिलाफ अनुशासनहीनता के चलते मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया और उनके खाते में 1 डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है। वहीं इंग्लैंड के स्लो ओवर रेट के चलते टीम पर मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया जाएगा।

प्रतिका पर क्यो लगा जुर्माना…

रावल को ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन करते पाया गया था। इस अनुच्छेद के तहत खिलाड़ियों, अंपायरों, सपोर्ट स्टाफ या दर्शकों के साथ अनुचित शारीरिक या मौखिक व्यवहार को अनुशासनहीनता माना जाता है।

पहली गलती : प्रतिका ने 18वें ओवर में रन लेते समय उन्होंने इंग्लिश गेंदबाज लॉरेन फाइलर से अनावश्यक बॉडी टच किया।

दूसरी गलती: अगले ओवर में आउट होने के बाद पवेलियन लौटते समय उन्होंने फिर सोफी एक्लेस्टोन से भी अनुचित ढंग से संपर्क किया।

इंग्लैंड टीम पर स्लो ओवर रेट के लिए 5% जुर्माना

इंग्लैंड महिला टीम को निर्धारित समय में एक ओवर पीछे रहने के कारण मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना भुगतना पड़ा है। यह ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अंतर्गत आता है, जिसमें हर ओवर की देरी पर 5% जुर्माना लगाया जाता है।

दोनों टीमों की स्वीकृति से बची सुनवाई..

प्रतीका रावल और इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट दोनों ने अपनी – अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी सारा बार्टलेट द्वारा दी गई सजा को मंजूर कर लिया गया। इसलिए औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी।

क्या है ICC का डिमेरिट पॉइंट सिस्टम?

ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार:

लेवल 1 या 2 उल्लंघन पर: 0–50% मैच फीस कटौती और 1–2 डिमेरिट पॉइंट्स।

लेवल 3 उल्लंघन पर: 6 टेस्ट या 12 वनडे तक का प्रतिबंध लग सकता है।

अगर किसी खिलाड़ी को 24 महीनों में 4 या अधिक डिमेरिट पॉइंट मिलते हैं, तो वे सस्पेंशन पॉइंट में बदल जाते हैं, जिससे खिलाड़ी को 1 टेस्ट / 2 वनडे / 2 T20 मैचों का बैन झेलना पड़ सकता है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Why Lord Shiva is Worshipped in Sawan: सावन में क्यों की जाती भगवान शिव की पूजा,जाने इस लेख के माध्यम से…
Next: Methi Benefits For Hair: भारतीय रसोई का यह मसाला बालो की समस्याओं के लिए रामवाण!

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.